Cyclone Asani : चक्रवात तूफान असानी (Cyclone Asani) आज कई राज्यों में अपनी दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के मुताबिक यह गंभीर चक्रवात मंगलवार को धीरे-धीरे 105 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली आंधी वाली हवाओं को पूर्वी तट के पास पहुंचा दिया है। इस असानी चक्रवात से ओडिशा, आसाम, पश्चिम बंगाल, बिहार जैसे कई राज्यों में इसका असर दिखना शुरू हो गया है।
Cyclone Asani 25 किमी प्रति घंटे की गति से बढ़ा
आपको बता दें कि असानी चक्रवात तूफान (Cyclone Asani) जो सोमवार को 25 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा था और 5 किमी प्रति घंटे तक धीमा हो गया है क्योंकि यह आंध्र प्रदेश में काकीनाडा से लगभग 300 किमी दक्षिण पूर्व और ओडिशा में गोपालपुर से 510 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित है। यह चक्रवात मंगलवार रात को उत्तर-पूर्वोत्तर दिशा में तट के समानांतर चलने की उम्मीद है।
ये भी पढ़े : Benefits of Sugarcane Juice : गर्मी में जरूर पिएं गन्ने का रस, ये जानलेवा बीमारी को करता है दूर
Cyclone Asani से इन इलाको में भारी बारिश की सम्भावना
असानी चक्रवात (Cyclone Asani) उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर मुड़ने और उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा तटों से दूर बंगाल की उत्तर-पश्चिम खाड़ी की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके लैंडफॉल बनने की संभावना नहीं है और अगले 24 घंटों में इसके कमजोर होकर एक चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है और तटीय आंध्र के अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। आज शाम से तटीय ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
Cyclone Asani के चलते मछुआरों को समुद्र में जाने से रोक
इस असानी चक्रवात के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में न जाने के लिए कहा गया है और जो पहले से ही बाहर हैं उन्हें तट पर लौटने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही पश्चिम मध्य और उससे सटे बंगाल की खाड़ी में मछली पकड़ने के संचालन को 10 और 11 मई और उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में 12 मई तक पूरी तरह से निलंबित करने का आदेश दिया गया है।
ये भी पढ़े : Corona Case in Gujrat : गुजरात में हुआ एक बार फिर कोरोना विस्फोट, अहमदाबाद के इंस्टीटूट में मिले 24 मरीज
सोमवार को असानी चक्रवात 25 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा था लेकिन काफी धीमा हो गया और पिछले छह घंटों के दौरान 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया था और सुबह 5:30 बजे 300 किमी दक्षिण-पूर्व में केंद्रित था। IMD ने कहा कि काकीनाडा, विशाखापत्तनम से 330 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व, ओडिशा से 510 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और पुरी (ओडिशा) से 590 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में स्थित है। मौसम विभाग चक्रवात पर पैनी नजर रखे हुए है। भीषण चक्रवात के कारण ओडिशा और पड़ोसी पश्चिम बंगाल में सोमवार को भारी से मध्यम बारिश हुई थी।