IPL 2022 : मुंबई-लखनऊ के बीच आज मैच, सचिन के जन्मदिन पर पलटन दे सकती है जीत का तोहफा

IPL 2022 : आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होगा। आज यह दोनों टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में आमने सामने होंगी। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) इस सीजन में सातों मैचों को गंवा चुकी है। आज यह मैच मुंबई इंडियंस टीम (Mumbai Indians Team) के लिए काफी खास है। आज मुंबई इंडियंस टीम के मेंटर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन है। यह टीम आज इनको जीत का तोहफा दे सकती है। मुंबई इंडियंस का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के बीच आज शाम 7:30 बजे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा।

मुंबई को इस सीजन की पहली जीत का इंतजार

इस सीजन में अब तक मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए चीजें ठीक नहीं चल रही हैं। सलामी जोड़ी रोहित और ईशान टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे पा रही है। महंगे में खरीदे टिम डेविड जैसे खिलाड़ी टीम के लिए कुछ नहीं कर रहे। ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड और डेनियल सेम्स उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं और गेंदबाजी पूरी तरह से फ्लॉप रही है। बुमराह के अलावा कोई भी गेंदबाज प्रभाव नहीं छोड़ पा रहा है। टीम को एक अच्छे स्पिनर की भी कमी खल रही है। इन तमाम परेशानियों के बीच मुंबई के लिए यह अच्छी बात है कि तिलक वर्मा, देवल्ड ब्रेविस और सूर्यकुमार यादव लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

ये भी पढ़े : New Zealand Women vs England Women : ICC महिला विश्व कप 2022 कब और कहाँ देखें लाइव टीवी ऑनलाइन पर लाइव कवरेज

मुंबई प्लेइंग इलेवन

मुंबई प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट, रिले मेरेडिथ,डेनियल सैम्स, देवाल्ड ब्रेविस और ईशान किशन।

लय में हैं लखनऊ के सभी खिलाड़ी

लखनऊ की टीम सात में से तीन मैच हारकर भले ही अंक तालिका में पांचवें स्थान पर हो लेकिन इस टीम के सभी खिलाड़ी लय में नजर आ रहे हैं। बल्लेबाजी में केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक टीम को अच्छी शुरुआत देने में सफल रहे हैं। वहीं इस सीजन में दीपक हुड्डा, कुणाल पांड्या, आयुष बडोनी और स्टोइनिस ने मध्यक्रम में अपना जलवा दिखाया है। टीम के लिए बल्लेबाजी में एकमात्र समस्या मनीष पांडे हैं, जो इस सीजन में फॉर्म से बाहर हो गए हैं। बाकी गेंदबाजी में भी यह टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अवेश खान, दुष्मंथा चमीरा और जेसन होल्डर की तिकड़ी विपक्षी बल्लेबाजों को चुनौती देने में सक्षम है। स्पिनर रवि बिश्नोई भी अपना काम बखूबी कर रहे हैं।

लखनऊ प्लेइंग इलेवन

लखनऊ प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रवि बिश्नोई, दुष्मंथा चमीरा, अवेश खान, मार्कस स्टोइनिस, कृष्णप्पा गौतम, आयुष बडोनी, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर।

ये भी पढ़े :IND Vs ENG Women World Cup : IND Vs ENG महिला विश्व कप में England की चार विकेट से जीत

वानखेड़े पिच मूड

आईपीएल की प्रगति के साथ वानखेड़े की पिच धीमी होती जा रही है। पिच पर बल्लेबाजों को काफी मदद मिल रही है। पिछले मैच में पहली और दूसरी दोनों पारियों में 200 से अधिक रन बनाए थे। ओस ज्यादा समस्या नहीं है। लेकिन मैदान में नमी के कारण गेंद गीली हो रही है, निश्चित रूप से बाद में गेंदबाजी टीम को कुछ परेशानी हो सकती है।

Leave a Comment