Lata Deenanath Mangeshkar Award : पीएम मोदी को मिला पहला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार

Lata Deenanath Mangeshkar Award : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज लता दीनानाथ मंगेशकर अवार्ड (Lata Deenanath Mangeshkar Award) से सम्मानित किया गया है। उनको यह अवार्ड मुंबई में मिला। इस कार्यक्रम में आदित्य ठाकरे, राजयपाल भगत सिंह कोश्यारी, देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। इस अवार्ड के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि संगीत “साधना भी और भावना भी”है। इसके दौरान वह मंगेशकर को याद करते हुए भावुक हो गए।

पीएम को मिला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार

लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार (Lata Deenanath Mangeshkar Award) समारोह को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि वह इस पुरस्कार को देश के सभी नागरिकों को समर्पित करते हैं। “संगीत मातृत्व और प्रेम की भावना दे सकता है। संगीत आपको देशभक्ति और कर्तव्य के शिखर पर ले जा सकता है। हम सभी भाग्यशाली हैं कि हमने संगीत की इस शक्ति को लता दीदी के रूप में देखा है।

ये भी पढ़े : Corona Virus : XE वेरियंट ने दी भारत में दस्तक, बच्चों में हो रहा इसका पहला असर, देखें ये लक्षण

पीएम मोदी ने इस पुरस्कार को देश के नाम समर्पित किया

लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार (Lata Deenanath Mangeshkar Award) पर पीएम मोदी ने कहा कि जब पुरस्कार लता दीदी जैसी बड़ी बहन के नाम पर होता है तो यह उनकी एकता और मेरे लिए प्यार का प्रतीक है। इसलिए मेरे लिए इसे स्वीकार न करना संभव नहीं है। मैं यह पुरस्कार सभी देशवासियों को समर्पित करता हूं। उन्होंने कहा कि उन्हें संगीत जैसे विषय का ज्ञान नहीं है। लेकिन सांस्कृतिक समझ से मुझे लगता है कि संगीत भी एक साधना और एक भावना है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि संगीत की साम्राज्ञी होने के साथ-साथ लता मंगेशकर उनकी बड़ी बहन भी थीं।

लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार (Lata Deenanath Mangeshkar Award) लता मंगेशकर की स्मृति और सम्मान में स्थापित किया गया था जिन्हें प्यार से लता दीदी के नाम से जाना जाता है जिनका 6 फरवरी को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

ये भी पढ़े : IPL 2022 : मुंबई-लखनऊ के बीच आज मैच, सचिन के जन्मदिन पर पलटन दे सकती है जीत का तोहफा

केवक एक व्यक्ति को दिया जाता है दीनानाथ मंगेशकर अवार्ड

मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष केवल एक व्यक्ति को दिया जाएगा जिसने देश, उसके लोगों और समाज के लिए पथप्रदर्शक, शानदार और अनुकरणीय योगदान दिया है।

प्रधानमंत्री को क्यों चुना इस अवार्ड के लिए

मोदी का जिक्र करते हुए ट्रस्ट ने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पहले प्राप्तकर्ता हैं जिन्हें इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। “वह एक अंतरराष्ट्रीय राजनेता हैं जिन्होंने भारत को वैश्विक नेतृत्व के रास्ते पर खड़ा किया है। हमारे प्यारे राष्ट्र के हर पहलू और आयाम में जो शानदार प्रगति हो रही है वह उन्हीं से प्रेरित है। वह वास्तव में उन महानतम नेताओं में से एक हैं जिन्हें हमारे महान राष्ट्र ने हजारों वर्षों के अपने गौरवशाली इतिहास में देखा है।”

Leave a Comment