CBSE 10th 12th Term 2 Board Result: जुलाई में होंगे CBSE 10th 12th टर्म 2 बोर्ड के परिणाम घोषित

CBSE 10th 12th Term 2 Board Result: CBSE कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परिणाम घोषणा होने के बाद, सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइटों cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर अपने स्कोरकार्ड की जांच कर सकते हैं।

CBSE 10th 12th Term 2 Board Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) अगले महीने कक्षा 10 वीं और कक्षा 12 वीं टर्म -2 बोर्ड के परिणाम जारी कर सकती है। कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जुलाई के पहले सप्ताह में सीबीएसई 10वीं टर्म 2 बोर्ड के परिणाम घोषित किया जाएंगे, जबकि 12वीं टर्म 2 बोर्ड परिणाम महीने के दूसरे सप्ताह में घोषित किया जाएंगे।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, CBSE द्वारा 4 जुलाई के आसपास कक्षा 10वीं बोर्ड के परिणामों और 10 जुलाई के आसपास कक्षा 12वीं बोर्ड के परिणामों की घोषणा करने की उम्मीद है। हालांकि बोर्ड के अधिकारियों ने अभी तक ऐसी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

ये भी पढें:CBSE Board Result 2022: जल्द होंगे CBSE बोर्ड टर्म 2 परिणाम जारी

जब CBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परिणाम को घोषित कर दे तो सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइटों cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर अपने बोर्ड के स्कोरकार्ड की जांच कर सकते हैं।

CBSE 10th 12th Board Result परिणामों की जांच कैसे करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर, छात्रों को ‘परिणाम’ लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • नए पेज पर छात्रों को ‘CBSE Class 10th Result 2022’ या ‘CBSE Class 12th Result 2022’ लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद छात्रों को अपने रोल नंबर सहित अपने क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।
  • सीबीएसई 10वीं टर्म 2 परिणाम 2022 या 12 वीं टर्म -2 परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

ये भी पढें:Maharashtra Political Crisis: पात्रा चॉल जमीन मामले में ED ने भेजा संजय राउत को समन, कल होगी पूछताछ

Leave a Comment