CBSE Term 2 10th 12th Result 2022 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं 12वीं टर्म 2 के बोर्ड परीक्षा परिणाम समय पर घोषित करेगा। CBSE बोर्ड कक्षा 10 वीं 12 वीं की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं और मूल्यांकन कार्य चल रहा है। परिणाम एक बार घोषित होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई टर्म 2 10 वीं 12 वीं परिणाम 2022 (CBSE Term 2 10th 12th Result 2022) जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। कक्षा 10 के लिए CBSE बोर्ड परीक्षा 24 मई को समाप्त हुई, जबकि CBSE कक्षा 12 की परीक्षाएँ 15 जून को समाप्त हुई।
ये भी पढ़े : CLAT Result 2022: क्लैट परिणाम आज हुए जारी, ऐसे करें चेक
CBSE Term 2 10th 12th Result 2022 इन वेबसाइटों से करें चेक
- cbseresults.nic.in
- results.gov.in
- digilocker.gov.in
CBSE Term 2 10th 12th Result 2022 की जांच कैसे करें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर CBSE बोर्ड कक्षा 10 वीं 12 वीं टर्म 2 परिणाम के लिंक दिखाई देंगे।
- उसके बाद अपनी कक्षा का चयन करें।
- उसके बाद अपना लॉगिन विवरण जमा करें।
- उसके बाद परिणाम देखें और पेज का प्रिंटआउट लें।
ये भी पढ़े : PSEB Result 2022: कल हो सकता है पंजाब बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी, जानें कैसे करें चेक
CBSE Term 2 10th 12th Result 2022 वेटेज मानदंड
CBSE ने अभी तक CBSE टर्म 2 परीक्षा 2022 (CBSE Term 2 Exam 2022) के लिए वेटेज मानदंड की घोषणा नहीं की है लेकिन बोर्ड ने 11 मार्च को भेजे गए एक सर्कुलर में जारी किया था कि टर्म 1 और टर्म 2 का वेटेज टर्म 2 के परिणाम की घोषणा के समय तय किया जाएगा और इसके परिणामस्वरूप कुल प्रदर्शन की गणना की जाएगी। 30% अंक वेटेज टर्म 1 रिजल्ट से लिया जाएगा और बाकी 70 % अंक सीबीएसई टर्म 2 रिजल्ट 2022 (CBSE Term 2 Result 2022) से लिए जाएंगे।
सीबीएसई कक्षा 10 टर्म 2 उत्तर कुंजी के लिए मूल्यांकन समाप्त हो गया है और परिणाम प्रक्रिया अब शुरू होगी। CBSE बोर्ड टर्म 1 और 2 के लिए वेटेज के साथ-साथ जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित नहीं थे उन छात्रों को भी पास करने पर फैसला लिया जा रहा है।