HPBOSE 10th Result 2022: हिमाचल प्रदेश बोर्ड के दसवीं के छात्रों का आज इंतजार होगा खत्म। जिन छात्रों ने परीक्षा दी है, वे अपने परिणाम हिमाचल प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर चेक कर सकते हैं।
HP Board class 10th Result 2022: आज, यानी की 29 जून को सुबह 11:00 बजे हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ एजुकेशन (HPBOSE) 10वीं के परिणाम जारी करेंगे। अपने परिणाम चेक करने के लिए छात्र हिमाचल प्रदेश बोर्ड के अधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
26 मार्च से 13 अप्रैल के बीच हिमाचल प्रदेश बोर्ड के दसवीं की परीक्षा का आयोजित किया गया था। करीब 1.16 लाख स्टूडेंट्स ने इसमें हिस्सा लिया था, जबकि दसवीं और बारहवीं के स्टूडेंट्स को मिलाकर तकरीबन 2 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। 29 जून सुबह 11:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के द्वारा बोर्ड 10वीं के नतीजों का ऐलान करेगा।
HP Board परिणाम कैसे चेक करें
- हिमाचल प्रदेश बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
- उसके बाद हिमाचल बोर्ड 10 वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- परिणाम चेक करने के लिए लिंक लॉगिन पेज पर रोल नंबर डालकर सबमिट करें।
- मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें।
ये भी पढें:HPBOSE 10th Result 2022 : हिमाचल बोर्ड 10 वीं परिणाम 29 जून को होगा जारी, ऐसे करें चेक
HP BOARD 10TH RESULT चेक करने के लिए रोल नंबर की जरूरत
परिणाम चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर की जरूरत होगी। ऐसे में स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड को परिणाम जारी होने से पहले ही अपने पास रख लें, ताकि जब परिणाम चेक करने हो तब उन्हें ज्यादा दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
18 जून 2022 को हिमाचल प्रदेश बोर्ड के बारहवीं के परिणाम जारी किए गए थे। आर्ट्स स्ट्रीम में लड़कियों ने लड़कों को पिछाड़ते हुए टॉप 10 में सभी जगह अपने नाम की थी। वही पिछले साल 99.7 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।
ये भी पढें:Mukesh Ambani Resigns: मुकेश अंबानी ने दिया इस्तीफा, आकाश अंबानी बने जियो के नए चेयरमैन