JEE Main 2022 Answer key: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने शनिवार को jeemain.nta.nic.in पर संयुक्त प्रवेश परीक्षा JEE Main 2022 सत्र 1 के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की।
आपत्तियां दर्ज करने की तारीख
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने शनिवार को संयुक्त प्रवेश परीक्षा JEE Main 2022 सत्र 1 के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की। एजेंसी ने सत्र 1 परीक्षा के लिए उम्मीदवार की प्रतिक्रिया पत्र और प्रश्न पत्र भी जारी किया है। पंजीकृत (Registered) जेईई उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार 2 जुलाई से 4 जुलाई तक उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां डाल सकते हैं।
जेईई मेन 2022 की उत्तर कुंजी लेने के लिए छात्रों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि / पासवर्ड दर्ज करना होगा। जो उम्मीदवार उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं वे प्रति प्रश्न के लिए 200 रुपए के शुल्क का भुगतान करके चुनौती दे सकते हैं।
JEE Main 2022 Session 1: महत्वपूर्ण तारीख
- उत्तर कुंजी चुनौती के लिए अवधि: 2 जुलाई से 4 जुलाई 2022 तक (शाम 05:00 बजे तक)
- पेपर: पेपर 1 (B.E./ B.Tech.) पेपर 2A (B.Arch.) पेपर 2B (B. Planning)
JEE Main Session 1 Provisional Answer Key कैसे डाउनलोड करें?
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- उसके बाद होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जहा QP/Response और Provisional Answer key of JEE Main 2022 sessional 1 for Challenge लिखा होगा।
- उसके बाद नंबर और जन्म तिथि / पासवर्ड दर्ज करें।
- जेईई मेन 2022 आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएगी।
- आपत्तियां उठाने के लिए उम्मीदवारों को उस प्रश्न संख्या का चयन करने की आवश्यकता है जिसे वे चुनौती देना चाहते हैं।
ये भी पढें:CBSE 10th Result 2022 : खत्म हुआ 10th के परिणाम का इंतजार
JEE Main 2022 Session 1: आपत्ति उठाने के लिए शुल्क की जांच करें
जेईई मेन 2022 उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवार को प्रति प्रश्न पर 200 रुपये का भुगतान करना होगा।
क्या होगा अगर उठाई गई आपत्ति सही पाई जाती है?
यदि किसी भी उम्मीदवार की चुनौती सही पाई जाती है, तो उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा। संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम तैयार किया जाएगा। जेईई मेन 2022 से संबंधित आगे के स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain@nta.ac.in पर या 011- 40759000 पर या ईमेल पर भी संपर्क कर सकते हैं।
JEE Main 2022 Answer Key Update: 4 जुलाई 2022 शाम 05:00 बजे के बाद कोई चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी.
ये भी पढें:PM Kisan 12th Installment: करोड़ों किसानों के लिए राहत भरी खबर