NCC क्या है?, कैसे करें ज्वाइन?, मिलेंगे ये फायदे

NCC के बारे में तो आप सभी ने कभी न कभी सुना होगा। कई स्कूल और कॉलेजों में NCC बच्चों को सिखाई जाती है। अगर आप एक छात्र हैं तो NCC के बारे में जानना बेहद जरूरी है। NCC करके छात्रों को कई तरह के फायदे होते हैं तो इसी को देखते हुए जानते हैं कि NCC क्या है?, NCC ज्वाइन कैसे करें? आज इस ब्लॉग में NCC से जुड़ी सभी छोटी बड़ी जानकारियां डिटेल में बताई जा रही है।

NCC एक प्रकार का संगठन है जिसमें छात्रों को स्कूल और कॉलेज के माध्यम से राष्ट्र प्रेम की भावना सिखाई जाती है इसके साथ ही सैन्य प्रशिक्षण भी दिया जाता है। NCC करने से छात्रों में कई तरह की स्किल डेवलप हो जाती है। NCC Certificate के छात्रों को कई तरह के लाभ मिलते हैं। NCC में कई बुनियादी ढांचो के बारे में जानकारी दी जाती है।

NCC क्या है?

एनसीसी (National Cadet Corps) एक प्रकार का संगठन है जिसमें छात्रों को स्कूल और कॉलेजों के माध्यम से सैन्य प्रशिक्षण दिया जाता है। NCC के माध्यम से थल सेना, नौसेना और वायु सेना शामिल है। इन तीनों सेनाओं के अलग-अलग Wing बने हुए हैं, जो स्कूल और कॉलेज के NCC छात्रों को सैन्य प्रशिक्षण प्रदान करते हैं।

NCC का मुख्यालय दिल्ली में स्थित है और हर राज्य में इसके रीजनल कार्यालय मौजूद है। भारत में सैनिक युवा फाउंडेशन एक स्वैच्छिक संगठन है जो पूरे भारत में विद्यालयों और विश्वविद्यालयों से कैडेट की भर्ती करते हैं।

Birth Certificate 2023

NCC का इतिहास

जब प्रथम विश्व युद्ध शुरू हुआ उस दौरान ब्रिटिश सेना ने सैनिकों की बहुत कमी महसूस की। जिसके बाद से ब्रिटिश शासक भारतीय छात्रों को सैन्य प्रशिक्षण देना चाहते थे जिससे कि उनकी फौज में अच्छे ऑफिसर और सैनिक शामिल हो सकें और सेना मजबूत हो सके। इसी को ध्यान में रखते हुए सन 1917 में University Core की स्थापना की गई इसका पहला बैच 3 नवंबर 1917 कोलकाता विश्वविद्यालय ने अपने यहां शुरू किया। 1920 में भारतीय प्रदेशिक अधिनियम पारित हो जाने से यूनिवर्सिटी कोर के स्थान पर यूनिवर्सिटी ऑफिसर ट्रेनिंग को रखा गया जिसने बहुत कम लोगों ने भाग लिया।

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान University Training Core अपने उद्देश्य में असफल रहा इसके बाद भारत सरकार ने सन 1946 पंडित हृदयनाथ कुजरू की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कैडेट कोर समिति की स्थापना की गई। इस समिति ने दुनिया के विकसित देशों द्वारा युवाओं के सैन्य प्रशिक्षण पर गंभीरता से अध्ययन किया और मार्च 1947 में रिपोर्ट तैयार करके सरकार को सौंप दी। उसके बाद 16 अप्रैल 1948 में रक्षा मंत्रालय के अधीन NCC संगठन की स्थापना की।

NCC का उद्देश्य

NCC का मुख्य उद्देश्य एकता और अनुशासन है। NCC कैडेट को एकता और अनुशासन के साथ काम करना सिखाया जाता है। NCC के माध्यम से वर्तमान में लगभग तीन लाख स्कूल और कॉलेज के युवा राष्ट्र की सेवा में शामिल है।

NCC में क्या होता है?

  • NCC में छात्रों को मिलिट्री से संबंधित सभी शिक्षाएं दी जाती है।
  • NCC में छात्रों को एकता और अनुशासन में रहना सिखाया जाता है।
  • इस संगठन के माध्यम से युवाओं को तीनों सेनाओं की अलग-अलग ट्रेनिंग दी जाती है।
  • इसमें छात्रों को सिखाया जाता है कि अगर सेना में भर्ती होना चाहते हैं तो कैसे रहना है और दुश्मन का सामना कैसे करना है।
  • NCC के माध्यम से सभी छोटे छोटे हथियारों को चलाने की ट्रेनिंग दी जाती है।
  • NCC में युवाओं को देश प्रेम की भावना सिखाई जाती है।

PM Kisan14th Installment 2023

NCC में होते हैं ये नियम?

  • NCC में छात्रों को अनुशासन में रहना सिखाया जाता है।
  • इसमें उच्च अधिकारियों और सीनियर्स के आदेशों का पालन करना सिखाया जाता है।
  • समय का पाबंद होना बेहद जरूरी है।
  • बिना कोई गड़बड़ी की कठिन परिश्रम करना।
  • झूठ बिल्कुल नहीं बोलना।

NCC कैसे करें ज्वाइन?

  • NCC ज्वाइन करने के लिए छात्रों की न्यूनतम आयु 13 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष होनी चाहिए।
  • NCC ज्वाइन करने से पहले छात्रों का एक छोटा सा फिजिकल टेस्ट होता है जिसके लिए एक फॉर्म भी भरना होता है उसके बाद उस फॉर्म में माता पिता के हस्ताक्षर अनिवार्य रूप से मांगे जाते हैं।
  • अगर आपके स्कूल या कॉलेज में NCC नहीं है तो आप अपने पास के किसी भी स्कूल या कॉलेज में NCC ज्वाइन कर सकते हैं।
  • NCC में 2 डिवीजन होते हैं एक जूनियर डिवीजन और दूसरा सीनियर डिविजन।
  • जूनियर डिवीजन स्कूल के लिए और सीनियर डिवीजन कॉलेज और यूनिवर्सिटी के लिए होते हैं।

NCC Certificate के प्रकार

NCC ज्वाइन करने के बाद छात्रों को NCC द्वारा तीन प्रकार के सर्टिफिकेट का लाभ मिलता है। यह तीनों सर्टिफिकेट अलग-अलग श्रेणी में दिए जाते हैं। अगर आप आर्मी में जाना चाहते हैं तो ये सर्टिफिकेट आपके बहुत काम आने वाले हैं, क्योंकि NCC सर्टिफिकेट के द्वारा आप बिना किसी एंट्रेंस एग्जाम के तीनों सेनाओं में भर्ती ले सकते हैं।

NCC Certificate के लाभ

  • NCC सर्टिफिकेट से आगे की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप का भी लाभ मिलता है।
  • बहुत से कॉलेज और यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने पर 15% की छूट मिल जाती है।
  • NCC करने पर छात्रों को तीनों सेनाओं में भर्ती के लिए सिर्फ इंटरव्यू और मेडिकल पास करना होता है।

NCC में होती है ये परीक्षाएं

NCC में तीन प्रकार की परीक्षाएं हर साल आयोजित की जाती हैं इसमें अलग-अलग प्रकार के सर्टिफिकेट दिए जाते हैं जिसकी पात्रता निम्न है:

A Certificate : ए सर्टिफिकेट की परीक्षा के लिए जूनियर डिवीजन के छात्र पात्र होते हैं। NCC A Certificate में 2 वर्ष का सफलतम प्रशिक्षण और 75% उपस्थिति के साथ एक वार्षिक कैंप में भाग लिया हो।
B Certificate : बी सर्टिफिकेट की परीक्षा में वही छात्र बैठेंगे जिन्होंने 2 वर्ष से सफलता प्रशिक्षण के साथ-साथ 75% वार्षिक उपस्थिति और एक वार्षिक शिविर में भाग लिया हो।
C Certificate : सी सर्टिफिकेट में वही कैडेट बैठेंगे जिन्होंने B Certificate की परीक्षा पास की हो और सीनियर डिवीजन में 3 साल का प्रशिक्षण और कम से कम 75% उपस्थिति और दो वार्षिक कैंपों में भाग लिया हो।

A Grade : 80% से अधिक अंक प्राप्त करने पर।
B Grade : 65 से 79% अंक प्राप्त करने पर।
C Grade: 50% या 50% से अधिक और 64% से कम अंक प्राप्त करने पर।

NCC के कैंप

NCC प्रत्येक वर्ष अलग-अलग प्रकार के कैंप आयोजित करता है जो इस प्रकार है:

  • वार्षिक प्रशिक्षण कैंप
  • ऑल इंडिया समर ट्रेनिंग कैंप
  • सोशल सर्विस कैंप
  • पैरा ट्रूपर्स शिविर
  • एडवांस लीडरशिप कोर्स
  • नेशनल इंटीग्रेशन शिविर
  • थल सेना कैंप
  • इंडिपेंडेंस डे कैंप
  • रिपब्लिक डे शिविर

NCC में मिलने वाले सम्मान तथा पुरस्कार

NCC में कैडेट्स को कई तरह के पुरस्कार मिलते हैं जो निम्न प्रकार के हैं:

  • रक्षा मंत्री पदक
  • रक्षा मंत्री प्रशंसा पत्र
  • रक्षा सचिव प्रशंसा पत्र
  • महानिदेशक प्रशंसा पत्र

NCC की ट्रेनिंग

एनसीसी की ट्रेनिंग 3 डिविजन में बांटी गई है :

  • जूनियर डिवीजन
  • सीनियर डिवीजन
  • गर्ल्स विंग

जूनियर डिवीजन

इस डिवीजन में स्कूल के छात्र शामिल होते हैं जिसमें 13 से 17 वर्ष के छात्र रहते हैं। इन छात्रों को 2 वर्ष का प्रशिक्षण और एक वार्षिक कैंप कराया जाता है।

सीनियर डिवीजन

इस डिवीजन में छात्रों को 3 वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाता है और लगभग दो वार्षिक कैंप कराए जाते हैं। सीनियर डिवीजन में 15 से 26 वर्ष के कॉलेज छात्र शामिल होते हैं। सीनियर डिवीजन में तीनों सेनाओं के बारी बारी से प्रशिक्षण दिए जाते हैं।

PM Kisan Yojana 2023

गर्ल्स विंग

Girls Wing में सीनियर और जूनियर दोनों डिवीजन होते हैं। इसमें स्कूलों और कॉलेजों की छात्राएं प्रशिक्षण लेती है। Girls Wing में छात्राओं की उम्र 15 से 26 साल की होनी चाहिए। सीनियर डिवीजन में सिंगल कंपनी और मेडिकल कंपनी शामिल होती है। इनकी ट्रेनिंग भी 3 साल की होती है।

NCC से जुड़ें प्रश्न / उत्तर

NCC को ज्वाइन कैसे करें ?

NCC का पूरा नाम नेशनल कैडेट कोर है। इसमें स्कूल और कॉलेजों के छात्र शामिल होते हैं। NCC ज्वाइन करने से पहले छात्रों का एक छोटा सा फिजिकल टेस्ट होता है।

NCC संगठन की शुरुआत कब हुई ?

NCC संगठन की शुरुआत 16 अप्रैल 1948 को हुई।

NCC के Logo में कितने रंग होते हैं ?

NCC के लोगो में तीन रंग होते हैं लाल, गहरा नीला, हल्का नीला है और पीले रंग की गेंहूं की बाल बनी हुई है।

NCC में कितनी परीक्षाएं होती है ?

NCC में तीन परीक्षएं होती है। जूनियर डिवीजन में दो परीक्षाएं और सीनियर डिवीजन में 3 परीक्षाएं होती है।

इस ब्लॉग के माध्यम से हमने NCC के बारें में सभी छोटी बड़ी जानकारी साझा की है। उम्मीद करते हैं कि आपको यह ब्लॉग पसंद आया होगा।

Leave a Comment