NEET 2022 Result: लाखों छात्रों का इंतजार होगा खत्म। जल्द ही NEET 2022 के परिणाम होंगे जारी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) अपनी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर NEET 2022 के परिणाम करेगी जारी। 17 जुलाई 2022 को परीक्षा आयोजित कराई गई थी। जो कि ऑफ़लाइन मोड पर ली गई थी। आधिकारिक वेबसाइट के जरिए सभी छात्र अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। एमबीबीएस, बीडीएस और आयुष के लिए भारत के अलग-अलग कॉलेज में 1.5 लाख से अधिक सीटें उपलब्ध हैं। NEET 2022 के रिजल्ट ऑनलाइन मोड में स्कोरकार्ड के रूप में जारी किए जाएंगे। जिसके बाद छात्र अपने परिणाम की जांच कर सकेंगे।
NEET 2022 Result: सितंबर में आ सकता है रिजल्ट
NTA जल्द ही NEET 2022 के रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी करेगी। संभावना है कि उत्तर कुंजी और OMR sheet अगस्त के दूसरे सप्ताह तक जारी होगी। अंतिम सप्ताह से OMR सीट की मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू होगी। जिसके बाद से उम्मीद लगाई जा रही है कि सितंबर 2022 तक NEET के परिणाम अधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी हो जाएंगे। अधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रिय किया जाएगा ताकि छात्र अपना परिणाम डाउनलोड और जांच कर सके।
NEET 2022 Result कैसे करें चेक
- सबसे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी नीत के अधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- जिसके बाद आपको स्कोरकार्ड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- फिर आपको आवेदन संख्या और जन्मतिथि जैसी लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने के लिए कहा जाएगा।
- जिसके बाद आपको आवश्यक विवरण भरना होगा और फिर सबमिट कर दें।
- आप का रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा भविष्य के लिए उसे डाउनलोड कर लें।
ये भी पढें:Raju Shrivastav: राजू श्रीवास्तव की निधन की फेक न्यूज़ के बाद आया परिवार का बयान
NEET 2022 क्वालीफाइंग मार्क्स
NEET की परीक्षा में कुल 200 प्रश्न आए थे जिनमें से केवल 180 करना था। उम्मीदवारों के क्वालीफाईंग मार्क्स एक दूसरे से अलग होंगे। जो भी छात्र लिखित परीक्षा में अर्हक अंक प्राप्त करता करेगा, वह काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पात्र होगा। जिसके बाद अधिकारिक की तरफ से पहला आवंटन परिणाम जारी किया जाएगा, साथ ही काउंसलिंग शेड्यूल के साथ कट ऑफ अंक भी उपलब्ध कराए जाएंगे। विद्या मंदिर कक्षाओं के मुताबिक सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए छात्रों को प्रवेश परीक्षा में 600+ अंक लाने होंगे।
ये भी पढें:Shridevi Brithday: आज है 80 के दशक की सबसे मशहूर हीरोइन श्रीदेवी का जन्मदिन