NEET UG 2022 Counselling: 20 अक्टूबर को मेडिकल काउंसिल कमेटी में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यूजी 2022 काउंसलिंग के राउंड 1 के परिणाम जारी किए। सभी उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर अपने परिणाम देख सकते हैं। आज यानी कि 21 अक्टूबर को एनईईटी यूजी काउंसलिंग का फाइनल रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। अगर किसी भी छात्र को अपने परिणाम में किसी भी तरह की गलती मिलती है, तो वह तुरंत एमसीसी को इसकी सूचना दे सकते हैं। 2 नवंबर 2022 को नीट यूजी काउंसलिंग का दूसरा राउंड शुरू हो जाएगा।
NEET UG 2022 Counselling: जरूरी जानकारी
- 20 अक्टूबर 2022 को प्रोविजनल रिजल्ट के परिणाम होंगे जारी।
- 21 अक्टूबर 2022 को अंतिम सीट आवंटन का रिजल्ट घोषित होगा
- 22 अक्टूबर 2022 को आवंटित सीटों पर रिपोर्टिंग की तारीख है ।
- 28 अक्टूबर 2022 को रिपोर्टिंग की अंतिम तारीख है।
- 2 नवंबर 2022 से राउंड 2 की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे।
NEET UG 2022 Counselling: नीट यूजी काउंसलिंग 2022- ऐसे करें चेक
- सबसे पहले एमसीसी की अधिकारी वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- उसके बाद होम पेज पर ‘UG medical counselling’ tap to go to the ‘online meet – UG medical counselling’ पर क्लिक करें
- उसके बाद ‘provisional result for round 1 MBBS/ BDS’ पर क्लिक करें
- इसके बाद नया पेज ओपन होगा
- फिर आपको लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से लॉग इन करना है।
- जिसके बाद सभी उम्मीदवार प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
ये भी पढ़: T20 World Cup 2022: जानें कप्तान रोहित शर्मा का शानदार क्रिकेट करियर
NEET UG 2022 Counselling: एनईईटी पास करने के बाद मिलती है ये सुविधाएं
बता दें कि एनईईटी यूजी परीक्षा पास करने वाले सभी छात्रों को एमसीसी से एनईईटी यूजी काउंसलिंग मिलेगी। यूजी काउंसलिंग के कुल 4 राउंड आयोजित करें जाएंगे। देश के अलग-अलग चिकित्सा संस्थानों में कुल 22,788 उम्मीदवारों को ही सीटें आवंटित की जाएगी। जानकारी के अनुसार एनईईटी यूजी काउंसलिंग एमसीसी द्वारा सभी मेडिकल कॉलेजों के लिए 15% अखिल भारतीय कोटा के साथ आयोजित की जाती है। जो कि पूरे भारत के छात्रों के लिए खुले होते हैं। जिन छात्रों ने नीट क्वालीफाई करा होता है उन सभी छात्रों को काउंसलिंग प्रोसेस के जरिए स्नातक मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश कराया जाता है। छात्रों के स्कोर, पसंद और उपलब्ध सीटों के आधार पर सीटें आवंटित की जाती है।
ये भी पढ़: UGC NET Answer Key 2022: आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का आखिरी मौका