PSEB Punjab Board 12th Result 2022 : आज जारी हुआ पंजाब 12 वीं परिणाम, जानें स्कोरकार्ड

PSEB Punjab Board 12th Result 2022: PSEB पंजाब बोर्ड कक्षा 12 के परिणाम आज दोपहर 3:15 बजे घोषित किए गए हैं। उम्मीदवार अपनी पीएसईबी कक्षा 12वीं परिणाम (PSEB Punjab Board 12th Result 2022) की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर देख सकते हैं। PSEB अध्यक्ष योग राज शर्मा ने PSEB कक्षा 12वीं के परिणाम की तारीख और समय की पुष्टि कर दी है। इस साल कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 96.96% है।

PSEB Punjab Board 12th Result 2022 आज हो गया जारी

ह्यूमैनिटी स्ट्रीम की तीनों लड़कियों ने पीएसईबी कक्षा 12वीं की परीक्षा (PSEB Punjab Board 12th Result 2022) में 99.40% के साथ टॉप किया है। एक तकनीकी गलती होने के कारण पंजाब बोर्ड ने कल कक्षा 12 के परिणाम स्थगित कर दिए थे। हालांकि, आज पीएसईबी कक्षा 12वीं का परिणाम जारी कर दिया गया।

ये भी पढ़े : UGC NET 2022 Exam Date : NTA ने जारी UGC NET परीक्षा तिथि, इस दिन होगा एग्जाम

PSEB Punjab Board 12th Result 2022 लड़कियों ने किया टॉप

पंजाब कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा (PSEB Punjab Board 12th Exam 2022) 22 अप्रैल से 23 मई 2022 तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। विषय की आवश्यकताओं के अनुसार पेपर की अवधि 1.30 घंटे, 2 घंटे, 2.30 घंटे और 3 घंटे थी। पंजाब बोर्ड में कुल 3,01,700 छात्रों ने कक्षा 12 की परीक्षा दी, जिनमें से 2,92,530 छात्र पास हुए। कुल passing percentage 96.96 प्रतिशत है। पठानकोट (Pathankot) सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला जिला है। इस साल सभी शीर्ष तीन स्थान लड़कियों द्वारा जीते गए हैं।

PSEB Punjab Board 12th Result 2022 पिछले साल परिणाम

साल 2021 में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने वाले कुछ राज्यों में से एक पंजाब था और बोर्ड ने 96.48 प्रतिशत overall passing rate दर में रखा है । लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया था। 22,175 से अधिक छात्रों ने (A +) ग्रेड प्राप्त किए हैं। 2,92, 683 छात्रों ने परीक्षा दी थी और 2,82,349 छात्र पास होने में सक्षम रहे थे।

ये भी पढ़े : Sambhal Hospital Fire : जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में लगे भीषण आग

PSEB Punjab Board 12th Result 2022 स्ट्रीम वाइज प्रतिशत

  1. कॉमर्स : 97.95%
  2. ह्यूमैनिटी : 96.68%
  3. विज्ञान: 97.83%
  4. वोकेशनल: 96.44%

PSEB Punjab Board 12th Result 2022 लड़कियों ने लड़कों से बेहतर किया प्रदर्शन

  1. गर्ल्स पास प्रतिशत: 97.78%
  2. लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 96.27 प्रतिशत
  3. ट्रांसजेंडर पास प्रतिशत: 90%

Leave a Comment