RRB NTPC CBT 2 Answer Key: लेवल 5,3,2 के लिए आरआरबी एनटीपीसी आंसर-की रिलीज की गई है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (Railway Recruitment Board) ने rrbcdg.gov.in पर आंसर शीट चेक करने के लिए लिंक एक्टिवेट कर दिया है। जिसकी मदद से जो उम्मीदवार एनटीपीसी भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे पोर्टल पर जाकर आंसर-की को डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिया गए स्टेप्स को फॉलो करके भी आंसर-की को डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB NTPC CBT 2 Answer Key ऐसे करें डाउनलोड
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती लेवल 5,3,2 आंसर-की डाउनलोड करने के लिए आप आरआरबी एनटीपीसी की संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी प्रश्न पत्र, उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्रक डाउनलोड करने के लिए उपयुक्त लिंक खोजें और उसे चुनें। इसके बाद अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें। इसके बाद उत्तर कुंजी, प्रश्न पत्र और प्रतिक्रिया पत्रक फिर स्क्रीन पर दिखाए जाते हैं। अब पीडीएफ प्रारूप में आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 2009 प्रश्न पत्र, उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्रक डाउनलोड करें। इसके बाद उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
ये भी पढें:UPSC Prelims Result 2022 Declared : यूपीएससी सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स रिजल्ट हुआ जारी
अगर किसी उम्मीदवार को लगता है कि प्रारंभिक उत्तर कुंजी की जांच में कोई गडबड है, या फिर उनके प्रश्न की जांच ठीक तरीके से नहीं हुई है तो उसके लिए वे उम्मीदवार आपत्ति दर्ज करा सकता है। उम्मीदवारों के लिए ऑब्जेक्शन विंडो 27 जून 2022 तक ओपन रहेंगी। आपत्ति उठाने के लिए निर्धारित शुल्क 50/रूपये प्रति प्रश्न के साथ लागू बैंक सेवा शुल्क है। और अगर उठाई गई आपत्ति सही निकलती है तो बैंक शुल्क की कटौती के बाद उम्मीदवारों को मेन शुल्क वापस कर दिया जाता है। जिस खाते से उम्मीदवार ने ऑनलाइन भुगतान किया है, उसी खाते में वापस रिफंड किया जाता है। डेबिट कार्ड के माध्यम से भुगतान किया जाना चाहिए। 12 जून से 17 जून 2022 तक आरआरबी एनटीपीसी के सेकंड फेज की कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की गई थी। वही अब आंसर-की रिलीज कर दी गई है।
ये भी पढें:Assam Flood : असम में बाढ़ से लाखों लोग हुए तबाह, 89 लोगों ने गंवाई जान