UGC NET Answer Key 2022: आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का आखिरी मौका

UGC NET Answer Key 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट (UGC NET Answer Key 2022) की आंसर की को ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी किया। इसमें तीनों चरणों की आंसर की शामिल है। बता दें कि गुरुवार 20 अक्टूबर यानी कि आज आंसर की को लेकर आपत्ति दर्ज करने की आखिरी तारीख है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के जरिए आंसर की को लेकर आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।

UGC NET Answer Key 2022: आपत्ति दर्ज कराने के लिए करना होगा शुल्क जमा

जो भी उम्मीदवार उत्तर कुंजी को लेकर आपत्ति दर्ज कराना चाहते हैं उन्हें 200 रुपए फीस जमा करनी होगी। बता दें कि एक बार जमा होने के बाद यह रकम वापस नहीं दी जाती है। फीस जमा करने के बाद ही उम्मीदवारों के आवेदन पर विचार किया जाएगा। बता दें कि यूजीसी नेट उत्तर कुंजी (UGC NET Answer Key 2022) के लिए चुनौतियां केवल ऑनलाइन जमा की जा सकती हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर एनटीए जल्द ही यूजीसी नेट उत्तर कुंजी 2022 प्रश्न पत्र और चरण 4 परीक्षा के लिए प्रतिक्रिया पत्र प्रकाशित करेगा।

UGC NET Answer Key 2022

जानकारी के अनुसार पहले 3 चरणों के यूजीसी नेट के परिणाम 26 अक्टूबर 2022 को जारी कर दिए जाएंगे। हालांकि एनटीए की तरफ से आधिकारिक तौर पर परिणाम की तारीख सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़: T20 World Cup 2022: जानें कप्तान रोहित शर्मा का शानदार क्रिकेट करियर

UGC NET Answer Key 2022: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले एनटीए यूजीसी नेट की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
  • उसके बाद होम पेज पर जाकर यूजीसी नेट उत्तर कुंजी 2022 पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, किसी भी एक लॉग-इन विकल्प का चयन करें।
  • फिर यूजीसी नेट लॉगिन क्रेडेंशियल, एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड दर्ज करें।
  • बाद में सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • एनटीए यूजीसी नेट 2022 उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब ‘उत्तर कुंजी और चुनौती देखें’ बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आवश्यक विवरण जमा करें और आवश्यक शुल्क का भुगतान करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक कॉपी डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

ये भी पढ़:Chhath Puja 2022: छठ पूजा का महत्व, क्यों बनाया जाता है यह त्योहार

Leave a Comment