UP Board 12th Result 2022 : छात्र upmsp.edu.in, upresults.nic.in, results.gov.in वेबसाइटों पर अपने परिणाम देख सकते हैं। इस साल यूपीएमएसपी (UPMSP) अधिकारियों के अनुसार कुल 51,92,616 उम्मीदवारों ने अपनी इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा (UP Board 12th Result 2022) के लिए पंजीकरण कराया था।
UP Board 12th Result 2022
उत्तर प्रदेश स्टेट बोर्ड ऑफ हाई स्कूल एंड इंटरमीडिएट एजुकेशन ने आज यानी 18 जून को कक्षा 12वीं के परिणाम (UP Board 12th Result) घोषित किए। कक्षा 12 का रिजल्ट शाम 4 बजे जारी किया गया। छात्र upmsp.edu.in, upresults.nic.in, results.gov.in की वेबसाइटों पर अपना परिणाम देख सकते हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए, कुल 24,11,035 छात्रों ने पंजीकरण कराया था।
पिछले साल passing percentage 97.88 प्रतिशत दर्ज किया गया था। ऑफलाइन परीक्षाओं के कारण पिछले वर्ष की तुलना में इस साल यूपी बोर्ड कक्षा 12 के परिणाम passing percentage में गिरावट आ सकती है। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 की जांच के लिए छात्र इस वेबसाइट पर जा सकते हैं जहां passing percentage , पासिंग मार्क्स आदि अपडेट करेंगे।
UP Board 12th Result कहां और कैसे चेक करें
यूपी 12वीं रिजल्ट 2022 (UP Board 12th Result) छात्रों के लिए आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से अपने रिल्ट की जांच कर सकते हैं।
- upresults.nic.in
- results.gov.in
- results.upmsp.edu.in
UP Board 12th Result 2022: यूपी 12वीं रिजल्ट 2022 कैसे चेक करें
यूपी 12वीं परिणाम 2022 (UP Board 12th Result) की जांच करने के लिए छात्रों को वेबसाइट पर जाना होगा और परिणाम लिंक में कक्षा 12वीं का रोल नंबर दर्ज करना होगा।
UP Board 12th Result 2022: टॉपर्स की लिस्ट
यूपी बोर्ड 12वीं के साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं। बोर्ड ने उन छात्रों की सूची भी जारी की है जिन्होंने यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम 2022 (UP Board 12th Result) में टॉप स्थान प्राप्त किया है।
रैंक 1
फतेहपुर- दिव्यांशी – 95.40%
रैंक 2
- बाराबंकी- योगेश प्रताप सिंह- 95%
- प्रयागराज- अंशिका यादव- 95%
रैंक 3
- फतेहपुर – बाल कृष्ण – 94%
- कानपुर – प्रखर पाठक – 94%
- Pryagraj – दीया मिश्रा – 94%
- Pryagraj – आंचल यादव – 94%
- बाराबंकी – अभिमन्यु वर्मा – 94%
ये भी पढें:UP Board 10 th Result 2022 : यूपी में 88.18% रहा 10 वीं का रिजल्ट, कानपुर से प्रिंस पटेल ने किया टॉप