UPSC Prelims Result 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी सिविल सेवा (CSE) परीक्षा का परिणाम (UPSC Prelims Result 2022) घोषित कर दिया। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। इस बार संघ लोक सेवा आयोग ने 5 जून को प्रारंभिक परीक्षा 2022 आयोजित की थी। सभी उम्मीदवार सीधे लिंक से यूपीएससी परिणाम पीडीईएफ 2022 की जांच कर सकते हैं।
शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को IFS मुख्य परीक्षा या सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (UPSC Mains Exam 2022) के लिए विस्तृत आवेदन पत्र-(DAF-I) में फिर से आवेदन करना होगा। जल्द ही यूपीएससी आधिकारिक वेबसाइट पर यूपीएससी मेंस परीक्षा 2022 (UPSC Mains Exam 2022) के विवरण की घोषणा करेगा।
UPSC Prelims Result 2022 ऐसे करें चेक
- सबसे पहले ऑफिसयल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
- “UPSC Prelims 2022” लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- उसके बाद रिजल्ट को डाउनलोड कर लें।
- साथ में प्रिंट भी निकलवा कर रखें।
UPSC क्या है?
यूपीएससी level A और level B कर्मचारियों की भर्ती के लिए एक स्वतंत्र संगठन (independent organization) है। 1 अक्टूबर 1926 को संघ लोक सेवा आयोग की स्थापना हुई थी। यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.upsc.gov.in/ है। नई दिल्ली में यूपीएससी का मुख्यालय है। यूपीएससी (UPSC) देश भर में हर साल सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है।
ये भी पढें:Agnipath Scheme Protest : बिहार में आज भी हुए प्रदर्शन, 15 जिलों में इंटरनेट सेवा ठप
UPSC की प्रक्रिया इस प्रकार है
- संघ के लिए सेवाओं में नियुक्ति हेतु परीक्षा आयोजित करना।
- प्रोन्नति/ प्रतिनियुक्ति/ आमेलन द्वारा अधिकारियों की नियुक्ति।
- सरकार के अधीन विभिन्न सेवाओं के लिए तथा पदों के लिए भर्ती नियम तैयार करना तथा उनमें संशोधन करना।
- विभिन्न सिविल सेवाओं से संबंधित अनुशासनिक मामले।
- राष्ट्रपति द्वारा आयोग को प्रेषित किसी भी मामले में सरकार को परामर्श देना
ये भी पढें:Corona Virus Update : लगातार बढ़ रहे कोरेना वायरस के मामले, 1 लाख लोग महामारी से संक्रमित