Benefits of Curd: एक हेल्थी शरीर के लिए दही बेहद जरूरी है, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन पाया जाता है। साथ ही इसमें लैक्टोज, आयरन और फास्फोरस भी पाया जाता है। कैल्शियम का सेवन करने से हड्डियां मजबूत बनी रहती है। और दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो कि आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है।
दही की मदद से आप अपने शरीर को तरोताजा रख सकते हैं। और उन लोगों के लिए तो यह बेहद फायदेमंद होती है जिन्हें दिल से जुड़ी बीमारियां हैं। आमतौर पर दही की मदद से लोग अपने डाइजेशन सिस्टम को ठीक करते हैं, लेकिन इसके और भी फायदे हैं जो आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है।
Benefits Of Curd
वजन घटाने में फायदेमंद
दही एक बहुत अच्छा सोर्स है वजन घटाने के लिए। क्योंकि यह हमारी बॉडी में कोर्टिसोल और स्टेरॉयड हार्मोन को बढ़ने से रोकता है। जिससे मोटापे के बढ़ते जोखिम को कंट्रोल किया जा सकता है।
इम्यूनिटी बूस्ट करता है
दही के अंदर बीमारियों से बनने वाले कीटाणुओं से लड़ने वाली शक्ति होती है। क्योंकि इसके अंदर कुछ सक्रिय गुण होते हैं जो कि कीटाणुओं को मारने के साथ-साथ इम्यूनिटी को भी बूस्ट करते हैं।
दांत और हड्डियों को मजबूत बनाती है
दही के अंदर कैल्शियम के अलावा फास्फोरस की मात्रा भी भरपूर रूप से होती है। जो कि हमारी हड्डियों के साथ-साथ दांतो के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। साथ ही दही के सेवन करने से आप अर्थराइटिस को भी रोक सकते हैं।
दिल के लिए अच्छी होती है दही
दही केलोस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकती है। अगर दही को डाइट में नियमित रूप से शामिल कर लिया जाए तो यह हाई केलोस्ट्रॉल लेवल और हाई ब्लड प्रेशर के जोखिम को कम करने में मदद करती है। कुल मिलाकर दही का सेवन करने से आपका दिल स्वस्थ रहता है।
Benefits Of Curd: रात को न खाए दही
दही एक ठंडा पदार्थ है। इसलिए रात के वक्त दही का सेवन करने से बलगम, मोटापा, त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए रात के वक्त दही का सेवन न करें।
ये भी पढें:Independence day: आजादी के 75 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने किया लोगों को संबोधित
Benefits Of Curd: दही खाने का सही वक्त
दही का सेवन हमेशा नाश्ते और दिन के खाने के साथ करना चाहिए। दिन के वक्त दही खाने से शरीर की पाचन क्रिया ठीक बनी रहती है।