Best Food In Winter: सर्दियों के मौसम में इन चीजों का करें सेवन, शरीर को मिलेगी अंदरूनी ताकत

Best Food In Winter: जैसे की हम सभी जानते हैं कि सर्दी का मौसम लगभग आ चुका है। और इस मौसम में ज्यादातर बच्चों और बुजुर्गों को ठंड लगने और सर्दी-खांसी की समस्याएं होती है। अगर शरीर अपने आपको मौसम के हिसाब से ढालना सीख जाए तो व्यक्ति को ठंड कम लगती है और बीमारियों से दूरी बनी रहती है। और शरीर को ऐसा बनाने के लिए हमें अपने खानपान में ध्यान देना बेहद जरूरी है। आज हम आपको ऐसे व्यंजनों के बारे में बताएंगे जिसका सेवन करने से आप सर्दी में ठंड और बीमारियों से दूर रह सकते हैं।

Best Food In Winter: बाजरे की रोटी का सेवन

बाजरे की रोटी सर्दियों के दिनों में खाने से शरीर में गर्मी बनी रहती है। इसलिए सर्दियों में बाजरे की रोटी का सेवन जरूर करना चाहिए। बाजरा में मैग्निशियम, कैल्शियम, फाइबर, विटामिन- बी, एंटीऑक्सीडेंट आदि जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो कि शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।

Best Food In Winter: अदरक का इस्तेमाल

अदरक का इस्तेमाल रोजाना के खाने में करने से बहुत सी बीमारियों से बचा जा सकता है। खासकर सर्दियों में अदरक का सेवन करने से शरीर को बहुत लाभ मिलता है। अदरक की मदद से शरीर को गर्मी मिलती है और साथ ही डाइजेशन भी सही रहता है।

Best Food In Winter: रसीले फल का सेवन न करें

वैसे तो हर तरह का फल शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन सर्दियों के दिनों में रसीले फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। जैसे कि संतरा, रसभरी या मौसमी आपके शरीर को ठंडक देती है। जिसके कारण आपको सर्दी, जुखाम, खांसी जैसी समस्याएं हो सकती है।

Best Food In Winter: सब्जियों का सेवन

सब्जियों का सेवन करने से हमारा शरीर तंदुरुस्त रहता है। और अगर आप सर्दी के दिनों में हरी सब्जियों का सेवन करते हैं तो वह आपके शरीर को बहुत फायदा पहुंचाता है। सब्जी का सेवन करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बनी रहती है। सर्दियों के दिनों में मेथी, गाजर, चुकंदर, पालक, लहसुन, बथुआ आदि जैसी सब्जियों का सेवन करने से शरीर को गर्मी मिलती है। और साथ ही इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।

Best Food In Winter: बादाम का सेवन

बदाम में ऐसे कई गुण होते हैं जो हमारे शरीर को मजबूत और हमारे दिमाग को तेज बनाता है। साथ ही हमें अनेक बीमारियों से दूर रखता है। बादाम का सेवन करने से कब्ज जैसी बीमारियां दूर रहती है, जो कि सर्दी में सबसे बड़ी दिक्कत होती है। बता दें कि बादाम में डायबिटीज को नियंत्रित करने का भी गुण होता है।

ये भी पढ़: T20 World Cup IND vs PAK: टी20 विश्व कप में भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, जाने पूरी अपडेट

Best Food In Winter: गुड़ का सेवन

सर्दियों में गुड़ का सेवन करने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है। साथ ही गुड़ में कई तरह के मिनरल्स और विटामिन्स पाए जाते हैं। गुड़ सर्दी, अस्थमा, पाचन और माइग्रेन जैसी समस्याओं में भी फायदेमंद होता है।

ये भी पढ़: Teeth Whitening At Home: पीले दांतो से पाना चाहते हैं छुटकारा तो करें ये टिप्स फॉलो

Leave a Comment