Cause Of Acidity: कभी भी खाली पेट ना करें इन चीजों का सेवन, हो सकती है गंभीर समस्या

Cause Of Acidity: अगर आप खाली पेट किसी चीज का सेवन कर रहे हैं तो आपको पेट में जलन, सीने में जलन, एसिडिटी (Cause Of Acidity) जैसी समस्या हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों का नाम बताएंगे जिनका खाली पेट सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि खाली पेट इन चीजों का सेवन करने से आपकी हेल्थ खराब हो सकती है। आमतौर पर कुछ लोग इन चीजों का सेवन कर रहे हैं लेकिन उन्हें शुरुआती तौर पर इसका कोई असर दिखाई नहीं देता है पर बता दें कि जैसे-जैसे समय बीतता है आपको पाचन संबंधित समस्याएं महसूस होने लगती है। जैसे कि खट्टी डकार आना, सीने पर जलन होना, मोशन ठीक से न होना, या गैस बनना इत्यादि।

Cause Of Acidity: ना करें इन चीजों का खाली पेट सेवन

  • सेब
  • चाय
  • कॉफी
  • सोडा
  • कोल्ड ड्रिंक
  • आलू
  • तीखे मसाले की नमकीन

Cause Of Acidity: एसिडिटी बनने के कारण

बता दें कि अगर आप सुबह खाली पेट सबसे पहले चाय, कॉफी, सोडा, कोल्ड ड्रिंक, आलू या फिर तीखे मसाले की नमकीन का सेवन करते हैं तो आपको एसिडिटी (Cause Of Acidity) जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए सुबह खाली पेट इनका सेवन नहीं करना चाहिए।

Cause Of Acidity: सेब का सेवन खाली पेट ना करें

सेब सबसे अधिक फायदेमंद फल है। लेकिन अगर आप सेब का सेवन खाली पेट करते हैं तो आपको बहुत ही स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप खाली पेट सेब का सेवन करते हैं तो आपको सीने में जलन, पेट संबंधित समस्या, यूरिन से जुड़ी समस्याएं, त्वचा पर दाने, गले या मुंह में खुजली इत्यादि जैसी समस्या हो सकती है।

Cause Of Acidity: आयुर्वेदा के अनुसार

आयुर्वेदा के अनुसार खाली पेट फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। इसलिए दिन की शुरुआत कभी भी फल को खाकर ना करें। अगर आप फल खाने का पूरा लाभ लेना चाहते हैं तो नाश्ते और दोपहर के भोजन के बीच के ब्रेक में फल का सेवन करें। यानी कि करीब 11:30 या 12:00। ऐसा करना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद है।

ये भी पढें: FIR On Imran Khan: जल्द हो सकती है पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की गिरफ्तारी, FIR की गई दर्ज

Cause Of Acidity: फल खाने का सबसे सही वक्त

फल खाने का सबसे सही वक्त इवनिंग स्नैक्स टाइम होता है। यानी कि दोपहर और रात के भोजन के बीच का वक्त। अगर आप फल का सेवन 3:30 से 5:30 के बीच करते हैं तो वह आपके लिए लाभदायक है।

ये भी पढें:Jantar Mantar Kisan Mahapanchayat: दिल्ली के जंतर मंतर पर किसानों की महापंचायत, बॉर्डर पर बढ़ाई सुरक्षा

Leave a Comment