Health Care Tips: अगर आपको जरूरत से ज्यादा प्यास लगती है तो हो जाए अलर्ट , हो सकती है यह गंभीर बीमारियां

Health Care Tips: किसी भी इंसान के शरीर के लिए पानी बेहद जरूरी है। पानी पीने से ही शरीर की आधी समस्याएं खत्म हो जाती है। लेकिन जरूरत से ज्यादा प्यास लगना भी आपके शरीर के लिए अच्छा नहीं है। जरूरत से ज्यादा प्यास लगना भी बीमारियों का संकेत हो सकता है। अगर आपको भी बहुत ज्यादा प्यास लगती है तो अलर्ट हो जाए।

Health Care Tips: ज्यादा प्यास लगने का कारण

डायबिटीज

अगर किसी व्यक्ति को जरूरत से ज्यादा प्यास लगती है तो वह डायबिटीज होने का संकेत हो सकता है। असल में लाइफस्टाइल में बदलाव की वजह से होने वाली बीमारियों में ज्यादा प्यास लगती है। ऐसे में व्यक्ति को बार बार यूरिन आता है और उसे प्यास भी ज्यादा लगती है। शरीर में ग्लूकोस लेवल में गड़बड़ होने से भी ऐसा होता है। अगर आपको भी जरूरत से ज्यादा प्यास लगती है तो एक बार अपना ब्लड शुगर लेवल जरूर टेस्ट करवा ले।

डिहाइड्रेशन

वैसे तो डिहाइड्रेशन के कारण भी ज्यादा प्यास लगती है। जो व्यक्ति डिहाइड्रेशन जैसी परेशानियों से ग्रस्त हैं उन्हें भी ज्यादा प्यास लगती है। डिहाइड्रेशन के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिसकी वजह से किसी भी इंसान को अधिक प्यास लगती है। फूड पॉइजनिंग, हीटवेव, डायरिया, इन्फेक्शन इसके प्रमुख कारण है।

ये भी पढें:Janmashtami 2022: कब है श्री कृष्ण जन्माष्टमी, जानें पूरी खबर

एंग्जाइटी

ज्यादा प्यास लगने का एक प्रमुख कारण एंग्जाइटी भी होती है। जब आप की धड़कन अचानक से बढ़ जाती है, या फिर आपको बेचैनी और घबराहट महसूस होती है तो इसे एंग्जाइटी कहा जाता है। जिसकी वजह से आपका मुंह सूखने लगता है और आपको ज्यादा प्यास लगती है। ऐसे समय में कुछ मुंह में बनने वाली लार की मात्रा को कम कर देते हैं, जिसकी वजह से आपको ज्यादा प्यास लगती है। और एंग्जाइटी की समस्या में ज्यादा प्यास लगने जैसी समस्या शामिल होती है।

ये भी पढें:Famous Market In Jaipur: अगर आपको शॉपिंग करना है पसंद तो जयपुर के इन बाजारों में जाना न भूलें

Leave a Comment