Mouth Ulcers : अगर आपको भी होते हैं अक्सर मुंह में छाले, अपनाएं यह घरेलू उपाय

Mouth Ulcers : हम सभी कभी न कभी मुँह के छालों (Mouth Ulcers) से परेशान हुए होंगे। इन छालों से हमें बहुत दर्द व तकलीफ होती रहती है। इस दर्द के कारण हमें किसी भी चीज को खाने में तकलीफ होती है। यह समस्या आम है लेकिन कभी कभी यह ज्यादा लापरवाही के चलते बड़ी बन सकती है। इसका इलाज अपने नजदीकी डॉक्टरों से समय रहते अवश्य करा लें। आज इस लेख में हम मुँह के छालों (Mouth Ulcers) के कारण, इसका घरेलू इलाज के बारे में जानते हैं।

ज्यादा तर हमें यह समस्या सामान्य तौर पर बनीं रहती है या समस्या हमें कभी – कभी नया ब्रश इस्तेमाल करते समय अचानक से मसूड़ों पर चोट लग जाती है। जिसके चलते ही हमें अनेक छालें हो जाते हैं। इसके चलते ही हमें ड़ॉक्टर की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। इससे बीमारियों को पहले रोका जा सकता है। आइए जानते हैं मुँह में छालें (Mouth Ulcers) होने पर किस तरह के उपचार का सकते हैं।

ये भी पढ़े : Aloe Vera Juice Benefits : एलोवेरा जूस पीने से दूर होती है कैंसर की बीमारी, जानें इसके फायदे

मुँह में छाले होने के कारण

  1. अनेक तीखा व गर्म खाना खाने से मुँह में छाले हो सकते हैं। .
  2. पेट में कब्ज होने पर मुँह में छाले हो सकते हैं। ..
  3. विटामिन बी 12 की कमी से।
  4. पीरियड के दौरान हार्मोनल परिवर्तन के कारण।
  5. नींद की कमी से।
  6. मुंह में फंगल इंफेक्शन होने के कारण।
  7. टूथब्रश खराब होने के कारण भी छाले हो सकते हैं।
Mouth Ulcers

मुंह में छालों के लक्षण

मुंह में छालें अक्सर हो जाते हैं आमतौर पर छालें आपके होठों,मसूड़ों, जीभ, गले जैसी कई जगहों में छालों की समस्या हो जाती है। जानते हैं मुंह में छालों के लक्षण।

  1. छालों के आसपास सूजन
  2. छालों के चारों ओर लाल रंग के घेरे
  3. ब्रश करते या कुछ खाते वक्त दर्द बढ़ जाना
  4. कड़वा, नमकीन जैसी चीजे खाने पर दर्द बढ़ जाना

ये भी पढ़े : Weather Today : दिल्ली में लगा येलो अलर्ट, जानें क्यों ?

मुंह में छाले होने के घरेलू उपाय

  1. मुंह में छाले होने पर लहसुन का इस्तेमाल करना चाहिए।
  2. मुंह में छाले होने पर खूब पानी पिए।
  3. छालों पर ठंडी चीज लगाने से काफी आराम मिलता है।
  4. दूध का इस्तेमाल करें। दूध में कैल्शियम की मात्रा होती है।
  5. एलोवेरा लगाने से भी छालों की जलन में आराम मिलता है।

Leave a Comment