Nose Bleeding : इस लू जैसी गर्मी को देखते हुए शरीर में कई तरह की समस्या देखने को मिलती है। जिसमें नाक में खून (Nose Bleeding) आने की समस्या भी सामने आती है। यह गर्मीं के मौसम में अक्सर लोगों को नाक से खून (Nose Bleeding) आ जाता है। इसे नजरअंदाज करना सेहत को लेकर सही नहीं है। आज इस लेख में जानते हैं नकसीर की समस्या होने के कारण, इसके बचाव, घरेलू उपाय के बारे में जानें।
नाक में खून (Nose Bleeding) आना कई कारणों से होता है। इसमें गर्मी का मौसम भी एक बड़ा कारण है जिसमें लोगों को नाक में खून (Nose Bleeding) आने की समस्या होती है। इस दिक्कत को नजरअंदाज करना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है, क्योंकि कई बार यह गंभीर भी हो सकती है। किसी किसी को गर्मी आते ही नाक में खून निकलने की समस्या शुरू हो जाती है इसके लिए आप अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
ये भी पढ़े :Budhwa Mangal 2022 : कब -कब पड़ेंगे बड़े मंगल, जानें इसकी मान्यता
Nose Bleeding आने के कारण
गर्मी में अक्सर लोगों को नाक में खून (Nose Bleeding) की समस्या देखने को मिलती है। गर्मी में लू लगने, डिहाइड्रेशन जैसी कई समस्याओं के कारण भी नाक से खून आ जाता है। कुछ लोगों को गर्म खाना खाने से भी नाक में खून (Nose Bleeding) निकलने जैसी समस्या उत्पन्न हो जाती है। गर्मी में शुष्क हवा के कारण नाक की नलियां फैल जाती है। इससे नाक में सूखापन बढ़ जाता है और नसिकाओं में तनाव के कारण खून निकलने लगता है। इसलिए गर्मी में हमेशा मुंह ढक कर रखना चाहिए।
साइनस की समस्या
जिन लोगों को साइनस की समस्या होती है उन्हें भी अक्सर नाक में खून आ जाता है। नाक में साइनस की वजह से सूजन आ जाती है और इससे नाक की झिल्ली फट जाती है। यह समस्या वायरस या बैक्टीरियल संक्रमण के कारण होती है।
ये भी पढ़े : Tomato Fever : केरल में फैल रहा टमाटर फ्लू, 80 से अधिक बच्चे हो रहे संक्रमित
जुखाम की समस्या
कभी कभी जुखाम की समस्या के कारण भी नाक में खून आ जाता है। कोल्ड नाक की परत में जलन उत्पन्न करता है। जिससे नाक में खून (Nose Bleeding) आ जाता है।
नेजल स्प्रे का उपयोग
जो लोग साइनस या सर्दी जुखाम होने के कारण नेजल स्प्रे का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं उनकी नाक में भी खून आने की समस्या पाई जाती है। ज्यादा नेजल स्प्रे करना आपने लिए काफी नुकसान देह है।
ये भी पढ़े : Cinnamon Milk Benefits : एक गिलास दूध में मिलाएं दालचीनी पाउडर, मिलेंगे ये कमाल के फायदे!
Nose Bleeding आने पर करें घरेलू उपाय
सरसों का तेल : नाक में खून आने पर मरीज को नाक में दो – दो बूंद सरसों का तेल डालने से नाक में खून आने की समस्या दूर हो जाती है। इसके लिए मरीज को सर नीचे की तरफ करें तब सरसों का तेल डालें।
ठंडा पानी : नकसीर होने पर मरीज के सर पर ठंडा पानी डालें। इसके अलावा नाक से खून निकलने पर एक कपड़े में बर्फ का टुकड़ा रखकर लगाने से नाक में खून आने की समस्या में काफी आराम मिलता है।
मिश्री : नाक से खून आने पर मिश्री खाने से यह समस्या काफी तेजी से बंद हो जाती है।
मुंह से सांस लेना : नाक से खून आने पर सर को आगे की तरफ झुकाएं इसके बाद नाक के बजाय मुंह से सांस लें। नाक में खून आने से काफी आराम मिलेगा।