Pain In The Shoulder: अगर आपके कंधे में भी हो रहा है दर्द न करें लापरवाही, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

Pain In The Shoulder: कई लोगों के लिए कंधे में दर्द (Pain In The Shoulder) होना एक आम बात है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कंधे का दर्द आगे जाकर एक गंभीर समस्या का कारण बन सकता है। लेकिन ऐसे करने पर आप किसी बीमारी को न्योता दे रहे हैं।

कंधे में दर्द से होने वाली बीमारियां

दिल की बीमारी

अक्सर लोग कंधे के दर्द (Pain In The Shoulder) को नार्मल समझते हैं। लेकिन कंधे में होने वाले दर्द को कभी भी इग्नोर ना करें, यह दिल की बीमारी का भी संकेत हो सकता है। बता दें कि दिल का दौरा आदि जैसी गंभीर बीमारियों की वजह से भी कंधे में दर्द हो सकता है। इसलिए जब भी कंधे में दर्द हो तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

डायबिटीज

डायबिटीज की वजह से ही कंधे में दर्द (Pain In The Shoulder) होने की शिकायत होती है। बहुत से लोग कंधे में दर्द होने की शिकायत को नजरअंदाज कर देते हैं। अगर आप भी कंधे में दर्द होने की समस्या का लगातार सामना कर रहे हैं तो यह डायबिटीज के संकेत भी हो सकते हैं। इसे आप फिजियोथेरेपी या फिर डाइट की मदद से कंट्रोल कर सकते हैं। या फिर आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।

चोट लगने से

चोट लगने की वजह से भी कंधे में दर्द (Pain In The Shoulder) हो सकता है। अगर रीढ़ की हड्डी में आपको कोई गंभीर चोट लग जाती है तो कंधे में दर्द होने जैसी समस्या हो सकती है। और डॉक्टर से संपर्क करना न भूले।

गठिया की समस्या

गठिया की समस्या होने पर भी आपको कंधे में दर्द (Pain In The Shoulder) होने की शिकायत रहती है। जिस व्यक्ति को गठिया की समस्या होती है उसे कंधे में दर्द रहता है।

ये भी पढें:Today Weather: ओडिशा समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Pain In The Shoulder से पाएं छुटकारा

  • हर दिन एक्सरसाइज करें।
  • कंधे में दर्द होने पर उसे आराम दें।
  • कंधे में दर्द होने पर गर्म सिकाई या फिर ठंडी सिकाई करने से भी फायदा मिलता है।
  • वर्कआउट करने से पहले वार्मअप करना न भूले।
  • सोते वक्त तकिये का इस्तेमाल करना चाहिए।

ये भी पढें:Janmashtami 2022: जन्माष्टमी के पर्व पर देश भर में उमड़ी भीड़, पुलिस की दिखी कड़ी तैनाती

Leave a Comment