Single Use Plastic Ban: प्लास्टिक की ये 19 चीजें हुए बैन, देखें लिस्ट

Single Use Plastic Ban: 1 जुलाई से देशभर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगा दिया गया है। कुल 19 प्लास्टिक चीजों पर बैन लगा दिया गया है। इनमें से बहुत सी वस्तुएं ऐसी हैं जो हम रोजाना कि दिनचर्या में इस्तमाल करते हैं। लेकिन आप इन चीजों की जगह कई दूसरी चीजें इस्तेमाल कर सकते हैं जो ज्यादा फायदेमंद होगी आपके लिए भी और प्रगति के लिए। चलिए जानते हैं ऐसी फायदेमंद वस्तुओं के बारे में-

प्लास्टिक कैरी बैग

बैन हुऐ प्लास्टिक कैरी बैग (75 माइक्रोन से कम मोटाई वाले)। लेकिन इसकी जगह आप कपड़े का थैला इस्तेमाल कर सकते हैं जो ज्यादा फायदेमंद है।

प्लास्टिक स्टिक वाले ईयर बड्स

प्लास्टिक स्टिक वाले इयर बड्स भी बैन हो चुके हैं। लेकिन आप इसकी जगह लकड़ी या बास वाले ईयर बड्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं जो बाजार में पहले से मौजूद है। ये आपको प्लास्टिक स्टिक वाले ईयर बड्स से थोड़े ज्यादा दाम में मिलते हैं। आप इनका इस्तेमाल कर सकते हैं।

प्लास्टिक के झंडे और गुब्बारे की स्टिक

बंद हुए प्लास्टिक के झंडे और गुब्बारे की स्टिक। लेकिन इसकी जगह आप कागज या कपड़े से बने हुए झंडे का इस्तेमाल कर सकते हैं। वही गुब्बारे की प्लास्टिक की स्टिक की जगह बास की स्टिक या सरकंडे की डंडी का इस्तेमाल कर सकते हैं।


ये भी पढें:BJP Meeting In Hyderabad: आज होंगे ओवैसी और योगी आदित्यनाथ आमने सामने

बैन हुई कैंडी स्टिक और आइसक्रीम स्टिक

जी हां कैंडी स्टिक और आइसक्रीम स्टिक दोनों ही बन चुकी है लेकिन इसकी जगह आप बांस या फिर सरकंडे से बनी स्टिक का उपयोग कर सकते हैं। वही,आइसक्रीम खाने के लिए लकड़ी की स्टिक का इस्तेमाल कर सकते हैं और खाने के लिए प्लास्टिक की चम्मच की जगह लकड़ी की चम्मच का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

बैन हुई प्लास्टिक की प्लेट और कटोरिया

प्लास्टिक की प्लेट और कटोरिया भी बैन हो चुकी है लेकिन इसकी जगह आप पत्तल के प्लेट या कटोरी में खा सकते हैं। साथ ही बस, गन्ने की खोई और कागज से बनी प्लेट-कटोरी का विकल्प भी मौजूद है।

प्लास्टिक के चम्मच, कांटे, बर्थडे नाइफ भी बैन

बर्थडे पार्टी में इस्तेमाल होने वाली चम्मच कांटे बर्थडे नाइस भी बैन हो चुकी है। लेकिन इसकी जगह आप सस्ता और उपाय विकल्प इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे कि बांस और लकड़ी से बनी चम्मच कांटे और बर्थडे नाइस।

ये भी पढें:Fixed Deposit Rate Hike: अब से IDFC फर्स्ट बैंक में FD कराने पर मिलेगा ज्यादा ब्याज

Leave a Comment