Ultra Processed Food Cause Cancer: आज के वक्त में सभी को फास्ट फूड खाना बेहद पसंद है। खासकर बात करें बच्चों की तो उनका तो मनपसंद खाना ही फास्ट फूड होता है। ज्यादातर लोग जानते हैं कि फास्ट फूड खाने से हमारे शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। लेकिन उसके बावजूद भी वह लोग फास्ट फूड का सेवन करते हैं। असल में फास्ट फूड जैसे कि पिज़्ज़ा, बर्गर, बिस्किट्स, कोल्ड ड्रिंक्स और अन्य तरह के फास्ट फूड को लंबे समय तक स्टोर किया जाता है। और यदि हम इनका सेवन करते है तो आंतों के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। बता दें की आंतों का कैंसर फैमिली हिस्ट्री, बढ़ती उम्र और खराब जीवनशैली से जुड़ी हुई है।
Ultra Processed Food Cause Cancer: फास्ट फूड से हो सकता है कैंसर का खतरा
एक स्टडी के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति की लाइफस्टाइल लंबे समय तक खराब रहती है, तो वह आंतों के कैंसर जैसी बीमारी की चपेट में बड़ी ही आसानी से आ सकता है। रिसर्च के मुताबिक अल्ट्रा प्रोसैस्ड फूड (Ultra Processed Food Cause Cancer) का सेवन करने से 29 फ़ीसदी पुरुषों में इस बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। और जो महिलाएं ज्यादा मात्रा में फास्ट फूड का सेवन करती है उनमें 17 फ़ीसदी तक आंतों के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
Ultra Processed Food Cause Cancer: अल्ट्रा प्रोसेस्ड और प्रोसेस्ड फूड में अंतर
अल्ट्रा प्रोसैस्ड खाद्य पदार्थों में वह तत्व मिलाए जाते हैं जो हम आम तौर पर हम अपने घर में खाना बनाते वक्त इस्तेमाल नहीं करते हैं जैसे कि केमिकल और स्वीटनर जो शरीर के लिए काफी नुकसानदेह होता है। बता दें कि अल्ट्रा प्रोसैस्ड फूड और प्रोसैस्ड फूड दोनों में काफी अंतर है। प्रोसैस्ड फूड में खाने को गर्म करना, फ्रिज करना, डाइसिंग, जूसिंग शामिल होता है। और प्रोसेस फूड हमारे शरीर के लिए उतना हानिकारक भी नहीं होता है, जितना अल्ट्रा प्रोसैस्ड फूड होता है।
Ultra Processed Food Cause Cancer: अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड आइटम
इंस्टेंट नूडल्स और सूप
रेडी टू ईट मील्स
पैक्ड स्नैक्स
फिजी कोल्ड ड्रिंक्स
केक, बिस्किट और मिठाई
पिज़्ज़ा पास्ता और बर्गर
इन सभी खाद्य पदार्थों में काफी अधिक कैलोरीज होती है। और यही कारण है कि आप भूख से ज्यादा इन खाद्य पदार्थों को खा लेते हैं और फिर वजन पढ़ने जैसी समस्या से जूझते हैं। एक रिसर्च के मुताबिक अनहेल्दी डाइट और अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड का सेवन करने वाले लोगों के बीच डेथ रेट अधिक पाया गया है। इसलिए यदि आप भी अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड का सेवन कर रहे हैं तो ऐसा करना बंद करें।
यह भी पढ़े : Copper Vessel Water: क्या तांबे के पानी से हो सकता है नुकसान? इन लोगों को नहीं पीना चाहिए पानी
Ultra Processed Food Cause Cancer: कैसे बनाएं अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड से दूरी ?
आम लोगों की यह धारणा है कि अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड सामान्य होता है और इससे बचना काफी मुश्किल है। लेकिन बता दें कि किसी भी प्रकार की डाइट में अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड की जरूरत नहीं होती है। लोग केवल अपनी सुविधा और स्वाद के लिए इसे डाइट में शामिल कर लेते हैं। बता दें कि ज्यादातर अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड में वसा, चीनी और नमक होता है जो हमारी सेहत के लिए नुकसानदेह है। और यदि आप अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड से बचना चाहते हैं तो अपनी डाइट को थोड़ा सख्त करें। ऐसा करने से आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी।
यह भी पढ़े : Adesh Chauhan: कांग्रेस विधायक आदेश चौहान ने विधानसभा के सामने आत्मदाह करने की धमकी दी, लगाया प्रशासन पर आरोप