Winter Care: सर्दियां शुरू हो गई है, साथ ही स्किन से संबंधित परेशानियां भी। सर्दियों में ज्यादातर स्किन रूखे होने जैसी समस्याओं को देखा जाता है। रूखी स्किन से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के नुस्खे आजमाते हैं। और अगर आप भी ऐसी ही समस्या से जूझ रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। आज हम आपको कुछ ऐसे तिलों के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से आप अपनी स्किन को सॉफ्ट रख सकते हैं।
Winter Care: जैतून का तेल
जैतून का तेल जिसे ऑलिव ऑयल के नाम से भी जाना जाता है। जैतून के तेल में नेचुरल फैट पाया जाता है। और अगर सर्दियों में आप नहाते वक्त जैतून के तेल को नहाने के पानी में डालकर नहाए तो इससे आप की स्किन मॉइस्चराइज और हाइड्रेट रहती है। ध्यान रखें कि जैतून का तेल पानी में डालकर नहाने के बाद कम से कम 5 मिनट के लिए इसे सेट होने के लिए छोड़ दें।
Winter Care: बदाम का तेल
आमतौर पर लोग बदाम के तेल का इस्तेमाल बालों के टूटने और गिरने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए करते हैं। बता दें कि बदाम के तेल में विटामिन ए, विटामिन ई, ओमेगा- 3 फैटी एसिड और जिंक पाया जाता है। अगर आप नहाने के पानी में बदाम का तेल मिलाकर नहाते हैं तो इससे स्किन के दाग-धब्बे खत्म करने में मदद मिलती है। अगर सप्ताह में दो बार बदाम के तेल को पानी में डालकर नहाया जाए तो उससे स्कीम से संबंधित परेशानियों से राहत मिलती है।
Winter Care: सरसों का तेल
भारत में ज्यादातर लोग सरसों के तेल का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए करते हैं। सरसों के तेल में विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जो कि त्वचा को अल्ट्रावायलेट किरणों और पोलूशन से बचने में मदद करती है। सरसों का तेल झुर्रियों और झाइयों में भी काफी हद तक फायदेमंद साबित होता है।
यह भी पढ़े : Bus Accident: बस-कार में हुई भीषण टक्कर, 11 लोगों की मौत
Winter Care: नारियल का तेल
हर भारतीय घर में नारियल का तेल बड़ी ही आसानी से मिल जाता है। जिसका उपयोग खाना बनाने में भी किया जाता है। लेकिन नारियल का तेल स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप नहाने के पानी में नारियल के तेल को मिलाकर नहाते हैं तो उससे स्किन के बैक्टीरिया भी खत्म होते हैं। साथ ही नारियल का तेल आपके शरीर पर होने वाले खुजली और जलन को भी ठीक करता है।
यह भी पढ़े : Coconut Benefits: जानें डायबिटीज मरीजों के लिए नारियल पानी के जबरदस्त फायदे