Winter Skin Care: इन उपायों की मदद से पा सकते हैं आप रूखी- सूखी त्वचा से छुटकारा

Winter Skin Care: जैसे कि आप सभी जानते हैं कि सर्दियों का मौसम आ गया है। इस मौसम में ज्यादातर लोगों को त्वचा रूखी होने की समस्या होती है। इसके अलावा होंठ का फटना, एडी का फटना जैसी समस्याएं होती हैं। इसलिए सर्दियों में त्वचा का खास तौर पर ध्यान रखना चाहिए। ऐसा करने से त्वचा मुलायम और स्वस्थ रहती है। एक्सपोर्ट्स के मुताबिक अगर आप विटामिन ई रिच फूड्स खाते हैं तो उससे भी आपकी त्वचा सही रहती है। ऐसा करने से त्वचा में एक अलग ही निखार आता है।

Winter Skin Care: दादी नानी के नुस्खे

अगर दादी नानी के नुस्खे की बात की जाए तो उनके हिसाब से नारियल के तेल का इस्तेमाल करने से त्वचा मुलायम और स्वस्थ रहती है। अगर आप भी सर्दियों में अपनी त्वचा की देखभाल करना चाहते हैं तो रोजाना नहाने से पहले तेल पानी में मिलाएं। पानी में जैतून का तेल या फिर नारियल और सरसों का तेल मिलाकर नहाने से त्वचा रूखी नहीं होती है। आज हम आपको बताएंगे कि किस तरीके से आप सर्दियों में अपनी त्वचा को रूखी होने से बचा सकते हैं।

Winter Skin Care: रोज पानी पिए

अगर आप रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं तो इससे आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और शरीर हायड्रेट रहता है। साथ ही पानी के कारण शरीर में नमी बनी रहती है। और शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती है। इसलिए सर्दियों के मौसम में कम से कम 2 से 3 लीटर पानी जरूर पीएं।

Winter Skin Care: गुलाब जल का इस्तेमाल

सर्दियों में नहाते वक्त अगर गुनगुने पानी में गुलाब जल मिलाकर नहाया जाए तो उससे त्वचा मुलायम रहती है और त्वचा में रंगत बनी रहती है।

Winter Skin Care: नहाते वक्त तेल का इस्तेमाल

रोजाना नहाते वक्त पानी में जैतून, नारियल या फिर सरसों का तेल जरूर मिलाएं। इन तेलों में कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि हमारे शरीर यानी कि त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। जैतून के तेल में विटामिन ई और सायटोस्टेरोल पाए जाते हैं, जो कि हमारे कोशिकाओं को नष्ट होने से बचाते हैं। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट के गुण भी पाए जाते हैं, जो कि त्वचा की देखभाल करने में फायदेमंद है। इसीलिए रोजाना नहाते वक्त पानी में 2 से 4 बूंद जैतून, या नारियल, या फिर सरसों के तेल को जरूर मिलाएं। इससे त्वचा कोमल और मुलायम रहती है।

यह भी पढ़े : Two Finger Test: आखिर क्या है टू फिंगर टेस्ट? सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

Winter Skin Care: मौसमी का सेवन

इसके अलावा आप सदियों के मौसम में मौसमी के फल का सेवन कल सकते हैं। क्योंकि मौसमी में पानी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही कई अन्य पोषक तत्व भी इसमें पाए जाते हैं। और अगर आप मौसमी का सेवन करते हैं तो इससे आपको अलग-अलग बीमारियों में फायदा मिलता है।

यह भी पढ़े :Virat Kohli Record: विराट कोहली ने तोड़ा क्रिकेट के ‘भगवान’ सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

Leave a Comment