World Food Day 2022: हल्दी जीवन जीने के लिए डाइट में करें ये 5 चीजें शामिल

World Food Day 2022: भोजन का हर व्यक्ति के जीवन में एक विशेष महत्व होता है। कहते हैं कि अगर आप अच्छा भोजन करते हैं तो आपकी सोच ही अच्छी होती है। आज यानी कि 16 अक्टूबर को वर्ल्ड फूड डे ( World Food Day ) मनाया जा रहा है। हर साल सभी को इस दिन पौष्टिक आहार के बारे में जागरूक किया जाता है।

हेल्दी रहने के लिए और स्वस्थ जीवन जीने के लिए क्या खाना जरूरी है इन सभी चीजों की जानकारी दी जाती है। लेकिन देखा जा रहा है कि ज्यादातर लोगों को बाहर का खाना खाना ज्यादा पसंद है। जिसके कारण उन्हें बेहद परेशानी भी होती है। क्योंकि बाहर का खाना ज्यादातर अनहेल्दी होता है ऐसे में लोग जल्दी बीमार पड़ते हैं और डॉक्टर के यहां चक्कर लगाते रहते हैं। इसलिए आज हम आपको वर्ल्ड फूड डे के मौके पर कुछ खाने के बारे में बताएंगे जो कि आपकी सेहत और जीवन के लिए बेहद जरूरी है।

World Food Day 2022: सब्जियां और फल

अगर आप बीमार नहीं होना चाहते हैं तो आपको बता दें कि सब्जियां और फल का सेवन करना सबसे जरूरी है। क्योंकि सब्जियां और फल आपके शरीर के विकास में मदद करता है साथ ही आपको बीमारियों से दूर रखता है।

World Food Day 2022: काजू, बादाम और, पिस्ता

हल्दी जीवन जीने के लिए ड्राई फूट्स को भी अपने खाने में शामिल करना बेहद जरूरी है। क्योंकि ड्राइफ्रूट्स आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते है और साथ ही बीमारियों से लड़ने में आपके शरीर की मदद करता है।

World Food Day 2022: दाल का सेवन करें

दाल में बेहद पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। दाल में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जो आपके शरीर को मजबूती देता हैं। इसलिए अपने भोजन में दाल का सेवन जरूर करें। आप चाय तो अरहर, मूंग, चना आदि दाल का सेवन कर सकते हैं। यह दाल आपके शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करती है।

World Food Day 2022: डेयरी प्रोडक्ट्स

अगर कोई व्यक्ति अपने रोजाना जीवन में दूध, दही, पनीर, घी और छाछ का सेवन करता है तो वह व्यक्ति बेहद तंदुरुस्त पाया जाता है। डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करने से आपके शरीर में कैल्शियम, विटामिन डी की कमी नहीं होती है। साथ ही यह आपके पाचन में भी मदद करता है।

World Food Day 2022: अंडे का सेवन करें

बता दें कि अंडे में प्राकृतिक रूप से विटामिन डी पाई जाती है। अंडे का सेवन करने से शरीर को बहुत फायदा पहुंचता है। अंडे दिमाग का विकास करने में भी मदद करता है। जानकारी के अनुसार अंडे खाने से याददाश्त मजबूत होती है।

यह भी पढ़ें : Benefits of Tulsi: खाली पेट तुलसी के पत्तों को खाने के फायदे

Home PageClick Here

Leave a Comment