Bhai Dooj 2022: भैया दूज का मुहूर्त, इन उपायों की मदद से भाई के जीवन में आएगी खुशियां

Bhai Dooj 2022 : हर साल दिवाली पर्व के आखिरी दिन भाई दूज (Bhai Dooj 2022) का त्योहार मनाया जाता है। बता दें कि भाई दूज का पर्व कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि के दिन मनाया जाता है। भाई दूज त्योहार के दिन सभी बहनें अपने भाइयों के तिलक लगाती है और उसकी लंबी उम्र की कामना करती है। बदले में सभी भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं। इस वर्ष दिवाली के अगले दिन यानी कि 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण पड़ने के कारण गोवर्धन पूजा और भाई दूज के त्योहार की तारीख बदल गई। जिसके चलते बहुत से लोगों ने 26 अक्टूबर यानी कि गोवर्धन पूजा के दिन भाई दूज का त्योहार भी मनाया था। लेकिन वहीं बहुत से लोग ऐसे हैं जो भाई दूज का त्योहार आज यानी कि 27 अक्टूबर को मनाएंगे।

ये भी पढ़े : Delhi Air Pollution: आतिशबाजी के कारण दिल्ली का AQI स्तर रेड जोन के पार, हवा हुई जहाज के बराबर

Bhai Dooj 2022 का मुहूर्त

अगर आप भी आज भाई दूज (Bhai Dooj) का त्योहार बना रहे हैं तो आपको बता दें कि भाई दूज का मुहूर्त (Bhai Dooj 2022) दोपहर 12:45 तक रहेगा। क्योंकि 12:45 के बाद तृतीय तिथि शुरू हो जाएगी। आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे उपाय जिसको करने से आप अपने भाई के जीवन में आने वाले सभी संकटों को दूर कर सकते।

Bhai Dooj 2022 तिलक लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान

बता दें कि भाई दूज (Bhai Dooj) के दिन भाई को तिलक लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि भाई का मुख उत्तर या फिर उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ हो।

Bhai Dooj 2022 कमल के फूल की पूजा

भाई दूज के दिन अगर आप कमल के फूल की पूजा करते हैं तो बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन पूरी विधि विधान से कमल के फूल की पूजा करनी चाहिए। और इस फूल को भाई को उपहार के रूप में देना चाहिए ऐसे करने से भाई को सफलता प्राप्त होती है।

ये भी पढ़े : Bhai Dooj 2022: भाई दूज के मौके पर दिल्ली में ट्रैवल करना हुआ आसान,7 हजार बसों की मिलेगी सुविधा

Bhai Dooj 2022 यमुना स्नान करें

मान्यता के अनुसार भाई दूज के दिन भाई और बहन दोनों को यमुना स्नान करना चाहिए। अगर किसी वजह से आप यमुना स्नान नहीं कर पाए तो शुद्ध जल के छींटे भी अपने ऊपर छिड़क सकते हैं।

Bhai Dooj 2022 गोमती चक्र पर लिखें ये मंत्र

मान्यता के अनुसार भाई दूज (Bhai Dooj) के दिन गोमती चक्र पर केसर या फिर चंदन की मदद से ‘श्री श्री’ लिखकर उसे पूजा में शामिल करें। और पूजा समाप्त होने के बाद इसे तिजोरी में रख दें कहां जाता है ऐसे करने से धन की कमी नहीं होती।

दक्षिणामुखी दीपक जलाएं

भाई दूज का त्यौहार मनाने के बाद अगर बहने दक्षिणमुखी दीपक जल आती है तो इसे काफी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से भाई और बहन के जीवन में सभी समस्या और कष्ट दूर होते हैं।

Leave a Comment