Happy Sawan 2022 : आज से सावन का महीना शुरू हो गया है। सावन का महीना हिंदू समुदाय के लिए बेहद शुभ माना जाता है। सावन (Sawan 2022) के महीने में लोग भगवान शिव की पूजा करते हैं और हर सावन सोमवार व्रत करते हैं। इस महीने भक्त शिव मंदिरों में जाते हैं और देवता को दूध, फूल, पवित्र जल और बेल के पत्ते चढ़ाते हैं।
इस साल सावन आज यानि 14 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त को खत्म होगा और यह हिंदू कैलेंडर का पांचवां महीना है। महीने में चार शुभ सोमवार होंगे पहला सावन सोमवार (Sawan Somwar 2022) 18 जुलाई को पड़ रहा है।
Happy Sawan 2022 अपने परिजनों को भेजे ये सन्देश
कर्ता करे ना कर सके
शिव करे सो होय
तीन लोक नौ खंड में
महाकाल से बड़ा ना कोय।।
भोलेनाथ की बनी रहे आप पर छाया
पलट दें जो आपकी किस्मत की काया
मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में
जो कभी किसी ने नहीं पाया।।
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं।
भोले आए आपके द्वार
भर दें जीवन में खुशियों की बहार
न रहे जीवन में कोई दुख
हर ओर फैल जाए सुख ही सुख।।
सावन की शुभकामनाएं
आज जमा लो भांग का रंग,
आपके जीवन बीते खुशियों के संग।
भोलेनाथ की कृपा बसरे आप पर,
जिंदगी में भर जाए नई उमंग।।
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।
शिव की ज्योति से नूर मिलता है
सबके दिलों को सुरूर मिलता है
जो भी जाता है भोले के द्वार
कुछ न कुछ जरूर मिलता है।