Sawan Somvar : सावन मास में ये उपाय करने से मिलता है आर्थिक तंगी से छुटकारा

Sawan Somvar: हिंदू धर्म के अनुसार सावन महीने का विशेष महत्व है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सावन के महीने को सबसे अच्छा महीना माना जाता है। सावन के महीने में लोग अलग-अलग तरह के यज्ञ- अनुष्ठान माध्यम से भगवान शिव को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। बहुत से लोग सावन के महीने में कांवड़ यात्रा भी निकालते हैं। सावन के महीने में सोमवार (Sawan Somvar) के दिन विशेष रूप से भगवान शिव की आराधना की जाती है। अगर कोई व्यक्ति सुख-शांति की प्राप्ति और आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाना चाहता है तो यह महीना उसके लिए विशेष महत्वपूर्ण हो जाता है।

सावन मास में किए जाने वाले उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति को अपने काम के अनुसार कोई नौकरी या फिर व्यवसाय में तरक्की नहीं मिल रही हो तो ऐसे व्यक्तियों को श्रावण मास की शिवरात्रि पर माता पार्वती को चांदी की बिछिया या फिर पायल अर्पित करनी चाहिए। कहा जाता है कि अगर कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो उसके लिए धन आगमन के नए रास्ते खुल जाते हैं। और साथ ही नौकरी में और व्यवसाय में तरक्की भी प्राप्त होती है।

Shiv

कहते हैं धन संबंधित परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए श्रावण मास में भगवान शिव और मां पार्वती को केसर मिश्रित खीर का भोग लगाना चाहिए। माना जाता है कि, ऐसा करने से भगवान शिव प्रश्न होते हैं और धन संबंधी परेशानियों को दूर करते हैं।

ये भी पढें:Europe Heatwave: भीषण गर्मी से जल रहा है यूरोप, पिघल रहे हैं सड़कें और रेलवे ट्रैक

जिन लोगों का दांपत्य जीवन स्थिर नहीं है, ऐसे में सावन के महीने में पति पत्नी को साथ मिलकर में भगवान शिव को पंचामृत से अभिषेक कराना चाहिए। यह उपये करने से दांपत्य जीवन में होने वाली परेशानियां दूर हो जाती है और पति पत्नी का रिश्ता मजबूत होता है।

कहा जाता है कि आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए अगर कोई व्यक्ति सावन के किसी भी सोमवार को अनार के रस से भगवान शिव का अभिषेक करता है तो,उस व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।

ये भी पढें:Draupadi Murmu :क्या-क्या सुविधाएं मिलती राष्ट्रपति को,कैसे होते है राष्ट्रपति चुनाव?

Leave a Comment