Sleep Benefit : जैसा कि आप सभी जानते हैं अच्छी नींद लेना शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है। अच्छी नींद (Sleep Benefit) न लेने से कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। जितना जरुरी शरीर के लिए अच्छा खाना लेना है उतना ही जरुरी शरीर के लिए अच्छी नींद (Good Sleep) लेना भी है। यह नींद उम्र के साथ घटती रहती है। आज इस लेख में जानते हैं अच्छी नींद लेने के फायदे (Good Sleep Benefit) , किस उम्र में कितनी नींद लेना है जरुरी ?
Good Sleep क्यों है जरुरी ?
शरीर के लिए सिर्फ सोना ही जरुरी नहीं है बल्कि कितनी अच्छी और कितने घंटे की नींद लेते हैं। कभी कई लोग रिकॉर्ड तोड़ सोते हैं। कई लोगों को तो पूरी रात नींद ही नहीं आती है। कई ऐसे लोग हैं जो सोते तो है लेकिन सुबह उठते उनकी नींद पूरी नहीं होती है। अच्छी नींद न होने के कारण दिनभर सर दर्द, थकान, मूड खराब होना आदि समस्या का सामना करना पड़ता है। इसलिए शरीर के लिए अच्छी नींद बेहद (Good Sleep) जरुरी है।
ये भी बढे : MP Board 10 th 12 th Result : एमपी बोर्ड 10 वीं 12 वीं रिजल्ट आउट, जानें कितने छात्र हुए फेल
बच्चों को अच्छी नींद क्यों लेनी चाहिए ?
अच्छी नींद लेना सभी उम्र के लिए बेहद जरुरी है। लेकिन बच्चों के लिए अच्छी नींद लेना और भी जरुरी होता है। बच्चों की पूरी नींद न होने पर वह दिन भर चिड़चिड़े रहते हैं। उनके स्कूल परफॉर्मेंस में भी कमी दिखने लगती है। उन्हें कई तरह की बीमारियों का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए बच्चों की अच्छी सेहत के लिए उन्हें अच्छी नींद की जरुरत होती है।
बच्चों को कितने घंटे की नींद लेना है जरुरी ?
बच्चों के लिए 24 घंटे में कम से कम 15 घंटे अच्छी नींद लेने की जरूरत होती है। 1 से 2 साल के बच्चों के लिए कम से कम 11 से 14 घंटे की नींद लेना बेहद जरुरी होता है। 3 से 5 साल के बच्चों के लिए कम से कम 10 से 13 घंटे की नींद लेना जरुरी है। वहीं 6 से 13 साल के बच्चों के लिए 9 से 11 घंटे की नींद लेना बेहद जरुरी होता है।
ये भी बढे : Mouth Ulcers : अगर आपको भी होते हैं अक्सर मुंह में छाले, अपनाएं यह घरेलू उपाय
बुजुर्गों के लिए कितने घंटे की नींद अच्छी होती है?
जैसे उम्र बढ़ती जाती है वैसे नींद भी कम होने लगती है। 60 साल से ऊपर के लोगों में नींद की समस्या आना काफी आम हो जाती है। इस उम्र में 6 से 8 घंटे की नींद लेना काफी अच्छा माना जाता है। कई ऐसे बुजुर्ग हैं जिन्हें नींद न आने पर नींद की गोली खानी पड़ती है। कई ऐसे बुजुर्ग हैं जिन्हें रात में बार बार टॉयलेट जाने की आदत होती है।