Tulsi and Gangajal: आखिर क्यों किसी व्यक्ति के आखिरी समय में तुलसी और गंगाजल उसके मुंह में रखते हैं?

Tulsi and Gangajal: गंगाजल और तुलसी का मिलन हिंदू धर्म (Hindu Religion) में बहुत पवित्र माना जाता है। गंगा जहां शिव की जटाओं से बहती है, वहीं तुलसी श्रीहिर विष्णु से संबंध रखती है। गंगा का जल दुनिया में सबसे पवित्र जल माना जाता है वहीं तुलसी को दुनिया का सबसे पवित्र पौधा माना जाता है। हिंदू धर्म (Hindu Religion) में मरते वक्त या मरने के बाद या किसी के प्राण तन से नहीं निकल रहे हैं तो उस वक्त उनके मुंह में तुलसी के साथ गंगा जल (Tulsi and Gangajal) डाला जाता है। पर ऐसा क्यों? चलिए जानते हैं इसके बारे में।

Tulsi and Gangajal मरते वक्त व्यक्ति के मुंह में क्यों डाला जाता है-

  • हिंदू धर्म (Hindu Religion) के अनुसार अगर मृत व्यक्ति के मुंह में गंगाजल और तुलसी (Tulsi and Gangajal) रख दी जाए तो यम के दूत यानी की यमदूत मृतक की आत्मा को सताते नहीं है।
  • माना जाता है कि मुंह में तुलसी और गंगाजल रखने से व्यक्ति के प्राण आसानी से निकल जाते हैं और किसी भी प्रकार की तकलीफ नहीं होती।
  • कहा जाता है कि मरने वाला व्यक्ति भूखा और प्यासा नहीं मरना चाहिए इसलिए उसके मुंह में तुलसी के साथ गंगाजल भी रखा जाता है। भूखा प्यासा व्यक्ति अतृप्त होकर भटकता है।
  • कहते हैं कि तुलसी हमेशा भगवान विष्णु के सिर पर शोभित होती है, इसलिए मरते समय तुलसी का पत्ता मुंह में डालने से व्यक्ति को यमदंड का सामना नहीं करना पड़ता।
  • गंगा को मोक्षदायिनी नदी भी कहा जाता है। इसलिए ये धारणा है कि अगर मरते हुए व्यक्ति को ये जल पीला दिया जाए तो उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। गंगा एक मात्र नदी है जहां पर अमृत कुंभ की बूंदें दो बार गिरती है।
  • बैक्टीरियोफेज नामक जीवाणु के कारण गंगाजल कब का पानी कभी सड़ता नहीं है। अगर कोई व्यक्ति यह पानी पीता है तो ये जीवाणु उसके शरीर पर चले जाते हैं और शरीर के भीतर गंदगी और बीमारी फैलाने वाले जीवाणुओं ये नष्ट कर देता है। जिसके कारण गंगाजल मुंह में डाला जाता है। गंगा जल में कोलाई बैक्टीरिया मारने की क्षमता होती है। लोगों की मान्यता है कि इसे पीने से मरता हुआ व्यक्ति पुन: जीने की राह पर निकल पड़ता है।
  • गंगाजल और तुलसी के साथ मरते हुए व्यक्ति के मुंह में सोने का टुकड़ा रखने का भी प्रचलन है। क्योंकि लोगों का मानना है कि ऐसा करने से मृतक व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

ये भी पढें:CLAT Result 2022: क्लैट परिणाम आज हुए जारी, ऐसे करें चेक

Leave a Comment