Bypoll Results 2022 Live : आज इन राज्यों में उपचुनाव के परिणाम हुए जारी, जानें किसकी हुई जीत

Bypoll Results 2022 Live : तीन लोकसभा सीटों और सात विधानसभा सीटों के लिए सुबह आठ बजे से शुरू हुए उपचुनाव (Bypoll Results 2022) के लिए मतगणना शुरू होते ही शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं। मतदान 23 जून को हुआ था। मतगणना के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी। उपचुनाव उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, झारखंड, आंध्र प्रदेश और त्रिपुरा में हुए थे।

Bypoll Results 2022 Live :त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने दर्ज की अपनी जीत

त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा (CM Manik Saha) ने टाउन बारडोवाली उपचुनाव (Town Bardowali Bypolls) में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार आशीष कुमार साहा को 6,104 मतों से हराया। माणिक साहा को सीएम बने रहने के लिए यह चुनाव जीतने की जरूरत थी। इस बीच YSR कांग्रेस पार्टी के मेकापति विक्रम रेड्डी (Mekapati Vikram Reddy) ने आंध्र प्रदेश के आत्मकुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार को 82,888 मतों के अंतर से हराया।

ये भी पढ़े : UGC NET 2022 Exam Date : NTA ने जारी UGC NET परीक्षा तिथि, इस दिन होगा एग्जाम

इस बीच उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रामपुर में 12,623 से अधिक मतों से आगे चल रहे थे। जबकि आजमगढ़ में सपा बीजेपी से महज 170 वोटों से पीछे है।

Bypoll Results 2022 Live : दिल्ली के राजिंदर नगर में आप 10 हजार वोटों से आगे

नौवें दौर की मतगणना के बाद आप पार्टी 10,120 मतों से आगे चल रही थी। आप उम्मीदवार दुर्गेश पाठक को 25,174 वोट मिले थे, जबकि बीजेपी के राजेश भाटिया को 15,054 और कांग्रेस की प्रेम लता को 942 वोट मिले थे।

ये भी पढ़े : CBSE Term 2 10th 12th Result 2022 : CBSE बोर्ड टर्म 2 परिणाम जल्द होंगे जारी

Bypoll Results 2022 Live : आजमगढ़ में बीजेपी ने सपा पर बढ़त बना ली है

आजमगढ़ में शुरुआती दौर की मतगणना में सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव से पीछे रहने के बाद भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ को दोपहर 12:20 बजे 5,864 मतों की बढ़त मिली। यही रुझान मुस्लिम बहुल रामपुर में भी देखने को मिला, जहां बीजेपी प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को सपा प्रत्याशी असीम राजा से 3100 वोटों की बढ़त मिली।

Leave a Comment