Draupadi Murmu : राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Polls) को लेकर एनडीए (NDA) ने अपने उम्मीदवार की घोषणा करी। एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) उम्मीदवार रहेंगी। द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने ओडिशा के पार्षद बनने के साथ राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी।
Draupadi Murmu का जन्म
20 जून 1958 को ओडिशा के छोटे से गांव में द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) का जन्म हुआ। द्रौपदी मुर्मू की शादी श्याम चरण मुर्मू से हुई थी। द्रौपदी मुर्मू ओडिशा में मयूरभंज जिले के कुसुमी ब्लॉक के उपरबेडा गांव के संथाल आदिवासी परिवार से आती हैं।
ये भी पढ़े : JEE Main Admit Card : JEE एडमिट कार्ड हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Draupadi Murmu का राजनैतिक सफर
द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने 1997 में राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी और तब से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 1997 में द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के राजरंगपुर जिले से पार्षद चुनी गई। द्रौपदी मुर्मू ओडिशा से 2 बार बीजेपी विधायक रह चूकी हैं। इसके साथ में वे नवीन पटनायक सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुकी हैं। उस समय बीजू जनता दल और बीजेपी के गठबंधन की सरकार ओडिशा में थी। द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए ‘नीलकंठ’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
ये भी पढ़े : Presidential Polls: द्रोैपदी मुर्मू ने मांगा BJD से समर्थन, Proud moment -नवीन पटनायक बोले
द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति घोषणा के बाद फोन पर एचटी द्वारा संक्षिप्त रूप से संपर्क किया गया तब मुर्मू ने कहा कि जैसे ही उन्हें इस फैसले के बारे में बताया गया, उनकी आंखों में आंसू आ गए। “हालांकि मेरे नाम पर लंबे समय से चर्चा हो रही थी मैंने कभी इसकी उम्मीद नहीं की थी। मुझे लगता है कि यह पीएम मोदी की सब का साथ, सब का विश्वास नीति का सबूत है।