Japan shinzo Abe Death : प्रधानमंत्री मोदी ने शिंजो आबे की मौत पर भारत में क्यों किया एक दिन का शोक

Shinzo Abe की मौत से कल भारत में शोक

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि “जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के प्रति हमारे गहरे सम्मान को प्रकट करने के लिए 9 जुलाई 2022 को 1 दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा।”

साथ ही उन्होंने ट्वीट के जरिए बताया कि ” शिंजो आबे के साथ मेरा जुड़ाव कई साल पुराना है।”

Shinzo Abe ने सबसे ज्यादा भारत का दौरा किया

शिंजो आबे ने अपने कार्यकाल के दौरान भारत का सबसे ज्यादा बार दौरा किया था। पहली बार शिंजो आबे ने 2006 में भारत के दौरे के लिए आए थे। जिस के बाद 2012-2022 के बीच अपने दूसरे सबसे लंबे कार्यकाल के दौरान शिंजो आबे ने 3 बार भारत का दौरा किया। बता दें कि शिंजो आबे 2014, 2015, 2017 में भारत के दौरे के लिए आए थे। जिस दौरान भारत के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी अच्छी गहरी दोस्ती हो गई थी।

ये भी पढें: President Election: द्रौपदी मुर्मू बनेंगी देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति, जानें यह रिपोर्ट

Shinzo Abe ने भारत कौन सी सौगात दी

Shinzo Abe

बुलेट ट्रेन

एक लंबे समय से भारत बुलेट ट्रेन परियोजना पर काम करने की प्लानिंग कर रहा था, लेकिन जापान के पीएम शिंजो आबे की पहल से ही भारत में बुलेट ट्रेन का सपना पूरा हुआ।

बहुत से प्रोजेक्ट शुरू हुए

जापान की मदद से ही दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, डेडिकेटेड फ्रेट कोरिडोर का काम जारी किया गया था। रिपोर्ट की माने तो शिंजो अबे की लीडरशिप में भारत और जापान के बीच एक्ट इस्ट फोरम बनाया गया और जापान के साथ ही नॉर्थ ईस्ट में बहुत से काम शुरू किए गए थे।

भारत चीन के मुद्दे में दिया साथ

2013 से ही भारत और चीन के सैनिकों के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। बहुत बार भारत और चीन के सैनिक बॉर्डर पर आमने सामने आए थे। इसी दौरान जापान ने भारत का साथ दिया था। डोकलाम में हुए विवाद के दौरान भी जापान ने भारत का ही साथ दिया था।

ये भी पढें: PM Shinzo Abe Death: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की गोली लगने से हुई मौत

Leave a Comment