Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र की सियासत को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में होगी सुनवाई। वहीं दूसरी तरफ बागी विधायकों पर विधानसभा की सदस्यता छिनने की मुसीबत अभी तक नहीं टली। शाम 5:30 बजे तक इनको डिप्टी स्पीकर के नोटिस का जवाब देना है।
महाराष्ट्र में सियासी लड़ाई
महाराष्ट्र में सियासी लड़ाई बढ़ती ही जा रही है। आज होगी सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में सुनवाई। दरअसल, डिप्टी स्पीकर के नोटिस को सिंदे गुट ने चुनौती दी है। साथ में नेताओं का वार पलटवार भी जारी है। कल संजय राउत का एक बयान दिनभर चर्चा में रहा। वहीं शिंदे गुट ने भी पलटवार किया।
आज एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) बागी विधायकों से गुहाटी में मीटिंग करेंगे। महाराष्ट्र में शिवसेना के कार्यकर्ता शिंदे कैंप के खिलाफ प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन इसके जवाब में अब शिंदे समर्थन भी सड़क पर आने का ऐलान कर चूके हैं।
महाराष्ट्र की राजनीति में आज क्या होगा?
महाराष्ट्र की राजनीति में हुई हलचल तेज। आज सुप्रीम कोर्ट में होगी एकनाथ शिंदे और भारत गोगावले की अर्जियों पर सुनवाई। पहले अर्जी में बागी विधायकों को आयोग्य बताने वाला वाले नोटिस को गलत ठहराया। दूसरी अर्जी में सुरक्षा की मांग की गई। वहीं आज विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस दिल्ली आ सकते हैं। यहां वह अमित शाह से मीटिंग करेंगे। वहीं उद्धव ठाकरे गुट और शिंदे गुट भी अपनी अलग-अलग मीटिंग करेंगे। सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद ये मीटिंग हो सकती है।
ये भी पढें:Bypoll Results 2022 Live : आज इन राज्यों में उपचुनाव के परिणाम हुए जारी, जानें किसकी हुई जीत
Eknath Shide ने Raj Thackeray से करी बात
शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे से फोन पर दो बार बात की। शिंदे ने ठाकरे से महाराष्ट्र की हालिया राजनीतिक स्थिती के बारे में बात की और उनकी स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली।
8 मंत्रियों ने छोड़ा उद्धव सरकार का हाथ
लगातार शिंदे गुट मजबूत होता जा रहा है। अब तक शिंदे को शिवसेना के 39 विधायकों का समर्थन मिल चुका है। वहीं देखा जाए तो उद्धव के पास अब तक सिर्फ 16 विधायक बचे हैं। कल उदय सामंत भी गुवाहाटी पहुंचे। शिंदे गुट में शामिल होने वाले ये 8वें विधायक थे।