Maharashtra Politics : कैसे गिरी उद्धव ठाकरे की सरकार, एकनाथ शिंदे ने किया बड़ा खुलासा

Maharashtra Politics: सदन में विश्वास मत हासिल करने के बाद एकनाथ शिंदे ने विधानसभा में अपने बयान से साफ कर दिया कि किस तरह बीजेपी के नेता और मौजूदा उपमुख्यमंत्री, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले समूह की गतिविधियों में शामिल थे।

शिंदे के हाथों में महाराष्ट्र की सत्ता

एकनाथ शिंदे के हाथों में अब महाराष्ट्र की सत्ता है। एकनाथ शिंदे ने सोमवार को विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया है। जिसके बाद लगातार वे राज्य के विकास को लेकर काम की बात करते रहते हैं। इसी बीच सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सार्वजनिक रूप से बयान देते हुए कहा कि शिवसेना नेतृत्व के खिलाफ उनकी ‘बगावत’के पीछे बीजेपी की भूमिका थी। एकनाथ शिंदे ने अपने बयान में कहा कि गुजरात से गुवाहाटी जाने के बाद वह फडणवीस से तब मिला करते थे, जब उनके गुट के विधायक सो रहे होते थे और विधायकों के जगने से पहले फडणवीस लौट जाते थे।

शिवसेना में बगावत

राज्य विधानसभा में एकनाथ शिंदे ने बयान देते हुए साफ किया कि भाजपा नेता और मौजूदा उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस पूरी प्रक्रिया में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले समूह की गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल थे। पिछले महीने शिंदे गुट के विधायक गुवाहाटी के एक लग्जरी होटल में ठहरे हुए थे। अगर खबरों की मानें तो एकनाथ शिंदे ने गुवाहाटी से गुजरात पहुंच कर फट नवीन के साथ गुप्त बैठक की थी। खबरों के अनुसार सुबह होने से पहले शिंदे गुवाहाटी में स्थित होटल में वापस आ गए, जहां वह 40 विधायकों के साथ ठहरे हुए थे।

ये भी पढें:Kanpur Violence: कानपुर हिंसा मामले का आरोपी बिल्डर हाजी वासी हुआ गिरफ्तार

खेला हो गया

एकनाथ शिंदे ने अपने बयान में कहा कि हमारे विधायकों की संख्या कम थी लेकिन प्रधानमंत्री ने अपना आशीर्वाद हमें दिया। शपथ ग्रहण से पहले मोदी साहब ने मुझसे वादा किया था कि वह मेरी हर संभव मदद करेंगे। साथ ही अमित शाह साहब ने कहा था कि वह हमारे लिए हमेशा खड़े रहेंगे। वहीं एकनाथ शिंदे ने फडणवीस की ओर इशारा करते हुए कहा कि सबसे बड़े कलाकार तो यहां मौजूद है।

एकनाथ के बयान के अनुसार वे फडणवीस से तब मिला करते थे जब उनके सारे विधायक सो जाते थे। और उनके जगने से पहले फडणवीस लौट जाते थे। महाराष्ट्र में चल रही उथल-पुथल के बाद, 30 जून को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में एकनाथ शिंदे ने शपथ ली।

ये भी पढें:JEE Main 2022 Answer key: जेईई मेन 2022 की आंसर की जारी, ऐसे करें चेक

Leave a Comment