Presidential Polls: द्रोैपदी मुर्मू ने मांगा BJD से समर्थन, Proud moment -नवीन पटनायक बोले

Presidential Polls: नवीन पटनायक ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू का NDA के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में होना ओडिशा के लिए एक फक्र की बात है। द्रौपदी मुर्मू महिला सशक्तिकरण के लिए एक उदाहरण है।

राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Polls) में बीजेपी ने अपनी अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। द्रौपदी मुर्मू जो झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं, वे अब एनडीए की चेहरा होंगी। नाम के ऐलान के बाद द्रौपदी मुर्मू के द्वारा BJD से समर्थन की अपील की गयी। जिसके बाद BJD चीफ नवीन पटनायक की प्रतिक्रिया आई।

नवीन पटनायक के बयान के मुताबिक द्रौपदी मुर्मू का NDA के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में होना ओडिशा के लिए फक्र। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरे साथ इस विषय पर चर्चा की तो मुझे बहुत खुशी हुई। द्रौपदी मुर्मू महिला सशक्तिकरण के लिए एक उदाहरण स्थापित करेंगी। नवीन पटनायक के बयान के मुताबिक द्रौपदी मुर्मू की अपील पर फाइनल मुहर मानी जा रही है।

पहली आदिवासी महिला नेता

द्रौपदी मुर्मू ओडिशा की रहने वाली है। द्रौपदी मुर्मू का जन्म ओडिशा के आदिवासी जिले मयूरभंज के रायरंपुर गांव में हुआ था और साथ में द्रौपदी मुर्मू ओडिशा की पहली आदिवासी महिला नेता हैं, जिन्हें राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वो 18 मई 2015 से 12 जुलाई 2021 तक झारखंड के राज्यपाल पद पर रहीं। द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राज्यपाल हैं।

द्रौपदी मुर्मू 2013 में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में एसटी मोर्चो की संसद रहीं। 10 अप्रैल 2015 तक उन्होंने ये पद संभाला। 2013 में ओडिशा के मयूरभंज जिले अध्यक्ष निर्वाचित हुई थी द्रौपदी मुर्मू। और वह 2010 में भी जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुई थी।

ये भी पढें:JEE Main Admit Card : JEE एडमिट कार्ड हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड

9 साल रायरंगपुर सीट से विधायक रही

द्रौपदी मुर्मू 2000 से 2009 तक रायरंगपुर सीट से दो बार विधायक चुनी गई थी। उन्हें राज्य परिवहन और वाणिज्य विभाग का मंत्री बनाया गया था। 2002 से 2009 तक वे बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में एसटी मोर्चे की सांसद रह चुकी हैं।

24 को खत्म होगा कोविंद का कार्यकाल

अगले महीने की 25 तारीख को देश को नया राष्ट्रपति मिलेगा। नामांकन प्रक्रिया अभी चल रही है। 29 जून को पर्चा भरने की आखिरी डेट है। 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Polls) के लिए मतदान होंगे और मतगणना 21 जुलाई को होंगी। 24 जुलाई को मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल खत्म होगा।

ये भी पढें:Train Cancelled : अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे ने 612 ट्रेनों को किया रद्द

Leave a Comment