Ranchi Violence :रांची में हिंसा के कारण जख्मी दो लोगों की हुई मौत, अस्पताल में थे भर्ती

Ranchi Violence : नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग और पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ़ विवादित टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शन हुए थे। इस दौरान कई राज्यों में माहौल भी बिगड़ गया था। 136 लोगों की गिरफ्तारी यूपी में की गई।

रांची (Ranchi Violence) में शुक्रवार को उपद्रव के दौरान गोली लगने से दो लोगों की शनिवार को मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मरने वालों में से एक की पहचान मुदस्सिर उर्फ केैफी के रूप में हुई है। जबकि दूसरे का नाम मोहम्मद साहिल बताया जा रहा है। राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्था की तरफ से दो लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है। उसी के साथ 8 जख्मी लोगों का इलाज चल रहा है। नूपुर शर्मा की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद लोग शुक्रवार को सड़क पर उतर आए थे।

Ranchi में पुलिस द्वारा की गई थी लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग

रांची में विरोध प्रदर्शन (Ranchi Violence) उग्र होने के बाद पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग की गई। इस दौरान भीड़ की तरफ से भी जमकर पत्थरबाजी हुई। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हुए। पत्थरबाजी में पुलिस के कई जवानों को चोट लगी है। फिलहाल पुलिस ने भीड़ पर काबू पा लिया है।

Ranchi में लगा कर्फ्यू

प्रदर्शन के हिंसक होने के बाद सरकार के द्वारा रांची शहर के कुछ इलाकों में कर्फ्यू (Ranchi Curfew) लगाया गया था, उसके बाद पूरे शहर में ये कर्फ्यू लागू कर दिया गया। कर्फ्यू के बाद कुछ लोगों ने हिंसा वाली जगहों पर हनुमान चालीसा का पाठ किया।

फिलहाल रांची में स्थिति शांत है। प्रशासन घोषणा करके लोगों से घर से बाहर न निकलने की अपील कर रहा हैं। अगर कोई व्यक्ति अपने घर से बाहर निकलता है तो उसे कस्टडी में लिया जा सकता है। अफवाहों पर रोक लगाने के लिए सरकार ने शहर में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। कल की घटना के बाद अभी तक शहर में हिंसा की और कोई खबर नहीं है। कई संगठनों ने बंद का ऐलान किया है, लेकिन धारा 144 लागू होने की वजह से बंद बेअसर है।

ये भी पढें:Corona Case in Gujrat : गुजरात में हुआ एक बार फिर कोरोना विस्फोट, अहमदाबाद के इंस्टीटूट में मिले 24 मरीज

Leave a Comment