Sadhna Gupta Passed Away: मुलायम सिंह की पत्नी साधना गुप्ता का हुआ निधन, शनिवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली आखिरी सांस

Sadhna Gupta Passed away: मुलायम सिंह यादव की धर्मपत्नी साधना गुप्ता का निधन हो गया है। 9 जुलाई यानी कि आज शनिवार दोपहर गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में मुलायम सिंह यादव की धर्मपत्नी साधना गुप्ता ने आखिरी सांस ली।

फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थी Sadhna

शनिवार दोपहर समाजवादी पार्टी के सांसद मुलायम सिंह यादव की धर्मपत्नी साधना गुप्ता ने आखिरी सांस ली। लंबे समय से फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थी। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बीजेपी नेत्री अपर्णा यादव की सास और प्रतीक यादव की मां थी, साधना गुप्ता। उनका पार्थिव शरीर गुरुग्राम से लखनऊ लाया जाएगा। इटावा में अंतिम संस्कार हो सकता है।

1986 में चंद्रप्रकाश गुप्ता से शादी

2003 में मुलायम सिंह की पहली पत्नी का निधन हुआ था। इसके कुछ दिन बाद मुलायम सिंह ने साधना गुप्ता संग शादी की थी। बता दे साधना गुप्ता मुलायम सिंह से 30 साल छोटी है। इटावा के बिधुना तहसील की रहने वाली थी साधना गुप्ता। साधना गुप्ता के पहले पति चंद्र प्रकाश गुप्ता थे। वर्ष 1986 में साधना गुप्ता ने चंद्र प्रकाश गुप्ता से शादी की थी। शादी के बाद 1987 में प्रतीक यादव का जन्म हुआ था। परंतु इसके 2 साल बाद साधना गुप्ता और चंद्रप्रकाश दोनों अलग अलग हो गए थे। जिसके बाद साधना गुप्ता का मिलना मुलायम सिंह यादव से हुआ।

ये भी पढें:LPG Cylinder Rate: रसोई गैस की बढ़ती हुई कीमतें, गरीब परिवारों के लिए रसोई गैस भरवाना हुआ मुश्किल

कब मिले साधना गुप्ता और मुलायम सिंह

उस वक्त उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव की माता मूर्ति देवी बीमार रहा करती थी। और उसी दौरान लखनऊ में नर्सिंग की ट्रेनिंग कर रही साधना गुप्ता ने एक नर्सिंग होम और फिर सैफई मेडिकल कॉलेज में मूर्ति देवी का काफी ध्यान रखा था। खबरों की माने तो उसी दौरान मुलायम सिंह और साधना गुप्ता एक दूसरे से मिले थे।

ये भी पढें:Guru purnima 2022: इस बार की गुरु पूर्णिमा बेहद खास है, पा सकते हैं बड़ी समस्याओं से निजात, जानें कैसे

Leave a Comment