Shinzo Abe killing: शिंजो आबे की हत्या के बाद देश भर में तनाव की स्थिति, जानें पूरी रिपोर्ट

Shinzo Abe killing: कल यानी कि 8 जुलाई को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद हत्या को लेकर जापान में बहुत से सवाल उठ रहे हैं। आपको बता दें कि जापान में बंदूक को लेकर सख्त कानून बनाए गए हैं और जपान एक बहुत शांतिप्रिय देश में से एक है।

जिसके बाद एक सवाल उठने लगा कि जापान जैसे सुरक्षित देश के प्रधानमंत्री को किसी ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। यह घटना बेहद दुखद घटना है। इस घटना से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि विश्व स्तर पर किस तरीके से हिंसा बढ़ती जा रही है। जब शिंजो अबे एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे उस वक्त उन्हें गोली मारी गई थी। जिससे साफ जाहिर होता है कि शिंजो आबे की सुरक्षा में लापरवाही बरती गई और उनकी सुरक्षा को लेकर चौकसी नहीं थी।

दुनिया भर में तनाव की स्थिति

शिंजो आबे की हत्या विश्व स्तर पर लोगों को इसलिए भी हैरान करती है क्योंकि जापान एक सबसे सुरक्षित और शांतिप्रिय देशों में से माना जाता है। और जब ऐसे सुरक्षित और शांतिप्रिय देश में इस तरह की घटना होती है तो यह लाजमी है कि लोग इससे हैरान होंगे।

बता दें कि आधुनिक तकनीक के सबसे बड़े केंद्र के रूप में विकसित होने के बाद भी जापान के लोग बेहद ही साधारण जीवन जीते हैं। जापान में बंदूक रखने को लेकर बहुत सख्त कानून बनाए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार शिंजो आबे की हत्या एक हैंडमेड गन से की गई है। जापान में बंदूक का लाइसेंस लेना बहुत मुश्किल है। फायर आर्म्स के कानून के तहत हैंड मेड गन रखना जापान ने गैरकानूनी है।

ये भी पढें:Guru purnima 2022: इस बार की गुरु पूर्णिमा बेहद खास है, पा सकते हैं बड़ी समस्याओं से निजात, जानें कैसे

जापान में गैरकानूनी है गन

  • जापान में एयर राइफल और शॉट गन की ही बिक्री की अनुमति दी गई हैं।
  • इनका लाइसेंस के लिए जापान के लोगों को लिखित परीक्षा देनी होती है और परीक्षा में सफल होने के बाद भी हर 3 साल बाद यह परीक्षक दोबारा देनी होती है।
  • शूटिंग रेंज में 95% के साथ निशानेबाजी का टेस्ट पास करना होता है।
  • जिसके बाद लाइसेंस लेने वाले व्यक्ति की मानसिक स्थिति, ड्रग्स टेक्स्ट और क्रिमिनल बैकग्राउंड भी चेक किया जाता है।
  • हर साल जापान में पुलिस वेरिफिकेशन भी होता है।
  • लाइसेंस को रिन्यू करने के लिए भी लिखित परीक्षा देनी होती है।
  • जापान में प्राइवेट गन रखने वाले लोगों की संख्या बहुत कम है।
  • जापान मैं अपराध करने पर सख्त कानून है।
  • जापान में संगठित अपराध में बंदूक का इस्तेमाल करने पर 15 साल की कैद की सजा दी जाती है।
  • एक से ज्यादा ध्यान रखना गैरकानूनी उसके लिए भी 15 साल की कैद होती है।
  • सार्वजनिक जगह पर बंदूक लाने पर उम्र कैद की सजा।

इन्हीं कारणों से शिंजो आबे की हत्या गन से करने पर दुनिया भर को झटका लगा है। दुनिया भर के देशों में गोली चलाना एक आम बात है लेकिन वही जापान में गोली का इस्तेमाल करना बहुत बड़ी बात हो जाती है।

ये भी पढें:Japan shinzo Abe Death : प्रधानमंत्री मोदी ने शिंजो आबे की मौत पर भारत में क्यों किया एक दिन का शोक

Leave a Comment