Srilanka crisis: श्रीलंका के कई इलाकों में लगा कर्फ्यू। पुलिस के अनुसार अगर किसी व्यक्ति ने कर्फ्यू का उल्लंघन करने की कोशिश की तो उस पर होगी सख्त कार्रवाई। श्रीलंका प्रशासन की तरफ से जानकारी दी गई कि जहां पर पुलिस कर्फ्यू लागू है, वहां यात्रा करना मना है।
शनिवार को राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे इस्तीफा की मांग को लेकर होने वाले विरोध प्रदर्शन से पहले ही श्रीलंका की पुलिस ने पश्चिम प्रांत में कई पुलिस डिवीजनो में कर्फ्यू लगा दिया है। जानकारी के मुताबिक नुगेगोडा, माउंट लाविनिया, कोलंबो नॉर्थ, कोलंबो साउथ और कोलंबो सेंट्रल पुलिस डिविजन में कर्फ्यू लगाया गया है।
कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति ने कर्फ्यू का उल्लंघन करने की कोशिश की तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। श्री लंका प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया है कि उन इलाकों में यात्रा करना मना है जहां पर कर्फ्यू लगाया गया है। साथ ही पुलिस ने आम जनता को दूसरे मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी है।
ये भी पढें:Amarnath Cloudburst: अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से तबाही, पीएम मोदी ने जताया घटना पर दुख
देश में संकट
श्रीलंका की बिगड़ती आर्थिक स्थिति में देश में तनाव का माहौल बढ़ा दिया है। खबरों की मानें तो इंधन स्टेशनों पर व्यक्तियों और पुलिस बल के सदस्यों और सशस्त्र बलों के बीच टकराव की खबरें सामने आई है। जहां जनता हजारों लंबी कतार में लगती है और कभी-कभी दिन तक कतारों में खड़े रहती हैं।
अनावश्यक और असंगत तरीके से आंसू गैस और पानी की बौछार
बहुत बार पुलिस की तरफ से अनावश्यक और असंगत तरीके से आंसू गैस और पानी की बौछार आम जनता पर की गई है। कई बार तो सशस्त्र बलों की तरफ से आम जनता पर गोला बारूद भी दागे गए हैं। इस वक्त श्रीलंका अपने सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा हैं। देश मैं जरूरी चीजों की किल्लत हो गई है। तेल आपूर्ति की कमी के कारण स्कूलों और सरकारी कार्यालयों को अगली सूचना तक बंद करने का आदेश दिया गया है।
ये भी पढें:First Sawan Somwar Vrat: सावन का पहला सोमवार इस दिन, जानें पूजा विधि