Redmi K50i 5G: भारतीय बाजार में रेडमी अपना नया स्मार्टफोन Redmi K50i 5G लॉन्च करने वाले है। एक बार फिर कंपनी K-सीरीज को भारत में ला रही है। दोपहर के 12:00 बजे डिवाइस लॉन्च होंगे। साथ ही ब्रांड के सोशल मीडिया हैंडल पर आप फोन की लॉन्चिंग लाइव भी देख सकते हैं। कंपनी स्मार्टफोन के साथ Redmi Buds 3Lite बड्स भी लॉन्च कर सकती है।
आपको इस फोन में Dolby Vision टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी मिलेगा। कंपनी की तरफ से पहले ही बता दिया गया है कि डिवाइस MediaTek Dimensity 8100 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा। इसमें आपको 5080mAh की बैटरी भी मिल सकती है।
फोन में 67W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। इस हैंडसेट को कंपनी ने चीनी बाजार में पहले ही लॉन्च कर दिया है। चीन में यह Redmi Note 11T Pro Plus 5G के नाम से लॉन्च हुआ था।
Redmi K50i 5G की कीमत
रेडमी के यह डिवाइस 3 कलर ऑप्शन- Phantom Blue, Quick Silver और Stealth Black में लॉन्च होंगे। 22 जुलाई से आप Redmi K50i 5G को Amazon से खरीद सकेंगे। अभी तक कंपनी की तरफ से इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन बता दें कि 30 हजार से कम बजट में यह आएगा।
ये भी पढें:Girl Period: 2 साल की बच्ची को हुए पीरियड्स, जानें पूरी खबर
Redmi K50i 5G के स्पेसिफिकेशन
आपको Redmi K50i 5G में 6.6-inch का Full HD+LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 2460×1080 रेज्योलूशन का है। साथ ही इसमें 144Hz कल रिफ्रेश रेट भी दिया जाएगा। आपको इस फोन में Dolby Vision टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी मिलेगा। इसमें आपको 5080mAh की बैटरी और 67W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकतती है।
डिवाइस MediaTek Dimensity 8100 प्रोसेसर पर काम करेगा। इसमें आपको 64MP का प्राइमरी रियर कैमरा भी दिया जा सकता है। इसके अलावा आपको इसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस मिलेगा। फ्रंट में आपको 16MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। और MIUI 13 मिलेगा।
ये भी पढें:Mangal Pandey Birth Anniversary: पीएम मोदी और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने किया मंगल पांडे को याद