Abu Salem Case: मुंबई धमाके से दहला पूरा देश, 257 लोगों की मौत और 713 घायल

Abu Salem Case: ऐसा धमाका जिस से दहल गई पूरी मुंबई। जी हां हम बात कर रहे हैं साल 1993 की जब मुंबई में ऐसा धमाका हुआ जिससे पूरी मुंबई सहम गई। इस धमाके में लगभग 257 लोग मारे गए थे और 713 लोग घायल हुए थे। और साथ ही 27 करोड़ संपत्ति का नुकसान हुआ था। 1993 में हुए मुंबई विस्फोटक घटना में गैंगस्टर अबू सलेम को गिरफ्तार किया था। और खबरों की मानें तो अबू सलेम को 2030 के बाद ही रिहाई मिलने की उम्मीद है। 11 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने बयान देते हुए बताया कि 25 साल की सजा पूरी होने के बाद ही अबू सलेम को रिहाई मिलेगी।

Mumbai Blast

मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम अभी तक नहीं पकड़ा गया

सिलसिलेवार मुंबई में 1993 में बम धमाके हुए थे। इस धमाके में लगभग 257 लोग मारे गए थे और 713 लोग घायल हुए थे। बता दें कि उस दिन दोपहर के समय 1:30 से 3:40 तक कम से कम 13 बम विस्फोट हुए थे। इस धमाके में 13 ब्लास्ट हुए थे। शिव सेना भवन, एयर इंडिया बिल्डिंग, रॉक होटल, प्लाजा सिनेमा, जूहू सेंटूर होटल, सहार हवाई अड्डा में यह धमाके हुए थे। इस धमाके में लगभग 257 लोग मारे गए थे और 713 लोग घायल हुए थे। दुनिया भर में यह पहला सीरियल बम ब्लास्ट मामला था। लगभग 27 करोड़ की संपत्ति को इस धमाके में नुकसान पहुंचा था। इस घटना का मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम अभी तक नहीं पकड़ा गया है।

दाऊद इब्राहिम

ये भी पढें:Sudhir Chaudhary: ज़ी न्यूज़ छोड़ आज तक में आए सुधीर चौधरी, कहां फैसला लेना बहुत मुश्किल था

सलेम सहित छह लोगों को सजा

2017 में सलेम सहित छह लोगों को इस मामले में दोषी ठहरा गया था। साथ ही उन्होंने गिरफ्तार भी किया गया था। अबू सलेम और करीमुल्लाह खान को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी, वहीं टाडा अदालत ने तहीर मर्चेंट और फिरोज अब्दुल रशीद खान को मौत की सजा सुनाई थी। बता दें कि 18 सितंबर 2002 को अबू सलेम को उनकी गर्लफ्रेंड मोनिका बेदी के साथ पुर्तगाल से भारत लाया गया था। पुर्तगाल के साथ हुई संधि की वजह से अदालत सलेम को फांसी या आजीवन कारावास की सजा नहीं दे सकती थी।

अभिनेता संजय दत्त कनेक्शन

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संजय दत्त का नाम भी इस मामले में आया था। संजय दत्त को 9 एमएम की पिस्तौल और एके 50 राइफल और गोला-बारूद रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बता दे कि बाद में संजय दत्त ने हथियार रखने और उन्हें नष्ट करने के बाद को कबूल किया था। लेकिन बाद में उन्हें जमानत भी मिल गई थी। रिपोर्टों की मानें तो अभिनेता संजय दत्त ने अदालत को बयान देते हुए यह भी बताया था कि उन्हें यह हत्या अबू सलेम से मिले थे। टाडा के आरोपों से संजय दत्त को बरी कर दिया गया था, लेकिन उन्हें आर्म्स एक्ट के तहत 5 साल की सजा सुनाई गई थी।

अभिनेता संजय दत्त

ये भी पढें:Rohit Sharma – Virat Kohli : विराट कोहली के प्रदर्शन को देखते हुए उन पर उठे तीखे सवाल, रोहित शर्मा ने दिया साथ

Leave a Comment