Afghanistan Earthquake : अफगानिस्तान में बुधवार सुबह आया भूकंप, जिसके कारण 1000 लोगों ने गंवाई जान और 1500 से अधिक लोग घायल हुए। देश की सरकारी समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी। जानकारी के अनुसार अधिकारिक भूकंप से प्रभावित हुए लोगों की मदद कर रहे हैं। फिलहाल देश में तालिबान का शासन (Taliban Regime) चल रहा है, जिसके कारण पिछले साल सत्ता में आने के बाद कई अंतरराष्ट्रीय सहायता एजेंसियों ने देश मुँह मोड़ा। जिसके कारण बचाव अभियान में दिक्कतें आने के आसार हैं। वही तालिबान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद की गुहार लगाई।
920 लोग मारे गए और 600 लोग घायल हुए
अधिकारियों के अनुसार पूर्वी अफगानिस्तान के एक ग्रामीण, पर्वतीय क्षेत्र में आए भूकंप से कम से कम 920 लोग मारे गए और 600 लोग घायल हुए। इसी के साथ अधिकारियों ने मृतक संख्या बढ़ाने की आशंका जताई। पिछले दो दशकों में आया ये सर्वाधिक विनाशकारी भूकंप रहा। पाकिस्तान के बॉर्डर के पास आए 6.1 तीव्रता वाले भूकंप से हुए नुकसान के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी प्राप्त नहीं हो रही है, लेकिन इस तरह के शक्तिशाली भूकंप से दूर दराज के इलाकों में गंभीर नुकसान पहुंचता है, जहां घर और अन्य इमारतें अधिक मजबूती से नहीं बनी हुई है और भूस्खलन होना आम बात है।
ये भी पढें:Neha Singh Rathore : यूपी की बहू बनीं नेहा सिंह राठौर
Taliban के लिए बड़ी परेशानी
विशेषज्ञों द्वारा भूकंप के केंद्र की गहराई 10 किमी बताई है, जो कि इससे होने वाले नुकसान का दायरा बढ़ा सकता है। इस आपदा ने तालिबान नीत सरकार की परेशानियां बडा दी है। मौके पर बचाव कर्मचारी हेलिकॉप्टर से पहुंचे। पाकिस्तान के मौसम विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में खोस्त शहर से करीब 50 किमी दक्षिण पश्चिम में था। खोस्त प्रांत में इमारतों को भी बहुत नुकसान पहुंचा है। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से काफी दूर स्थित इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
ये भी पढें:Smart Perfume : एक परफ्यूम बोतल में 100 बोतल की खुशबू, ये हैं आज के जमाने का नया स्मार्ट परफ्यूम