Agneepath Scheme : अग्निपथ योजना के विरोध में दिल्ली पर लगा जाम, इन रास्तों पर जाने से बचें

Agneepath Scheme : अग्निपथ योजना (Agneepath Scheme) के विरोध में कई संगठनों ने आज भारत बंद का ऐलान किया। जिसके कारण दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा बॉर्डर पर भीषण जाम दिखा। पुलिस दिल्ली में आने वाले वाहनों की जांच कर रही है।

कई संगठनों ने अग्निपथ योजना (Agneepath Scheme) के विरोध में भारत बंद का ऐलान किया। भारत बंद का ऐलान करने वाले संगठनों ने दिल्ली कूच का भी ऐलान किया था। जिसकों लेकर दिल्ली पुलिस चौकन्नी है और राजधानी में सभी एंट्री पॉइंट पर चेकिंग की जा रही है। जिसके कारण दिल्ली में भीषण जाम देखा जा रहा है। गुड़गांव से लेकर नोएडा तक दिल्ली की सभी सीमाओं पर कई किलोमीटर लंबा जाम देखा जा रहा है।

Agneepath Schem के चलते सरहोल सीमा पर लगा जाम

सरहोल सीमा पर भारी ट्रैफिक जाम देखा गया। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) भारत बंद को मद्देनजर रखते हुए वाहनों की जांच कर रही है। जिसके कारण सरहोस सीमा पर वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही है। जाम लंबे होने पर सरहोल बॉर्डर पर गुरुग्राम पुलिस ने हस्तक्षेप कर दिल्ली पुलिस की बैरिकेडिंग को सुबह 10:15 बजे हटवाया। जिसकी वजह से लोगों को थोड़ी राहत मिली। सुबह 7:30 बजे से ही दिल्ली पुलिस वाहनों की जांच कर रही है। इस दौरान दिल्ली में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक।

ये भी पढें: Fridge Store Vegetable : इन सब्जियों को न करें फ्रिज में स्टोर, होती है ये गंभीर बिमारी

Agneepath Scheme को लेकर नोएडा में भी लगा भीषण जाम

दिल्ली-नोएडा बॉर्डर (Delhi-Noida Border) पर भी पुलिस सुबह से गाड़ियों की जांच पर लगी है। दिल्ली-नोएडा सीमा पर भी भीषण जाम देखा गया। एक्सप्रेसवे, महामाया फ्लाइओवर, फिल्म सिटी तक हजारों गाड़ियों फंसी रही। जिसके कारण लोग दफ्तर समय पर नहीं पहुँच पा रहे और काफी परेशान रहे।

नोएडा लिंक रोड, दिल्ली-नोएडा-डायरेक्ट फ्लाईवो, चिल्ला बॉर्डर पर दूर-दूर तक जहां देखो वहां लंबा जाम दिखा। नोएडा एक्सप्रेसवे पर महामाया पुल से लेकर नोएडा गेट तक दो किलोमीटर लंबा जाम दिखा।

दिल्ली में इन रास्तों पर जाने से बचें

सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे सोशल मीडिया के जरिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को मध्य दिल्ली की बंद सड़कों और डायवर्जन के बारे में जानकारी दी। एडवाइजरी के जरिए बताया गया कि प्रतिबंध और डायवर्जन सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे के बीच प्रभावी रहेगा। हालांकि ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार अगर विरोध प्रदर्शन लंबे समय तक चला तो समय बढ़ाया जा सकता है, जैसे कि पिछले हफ्ते 3 दिन रहा।

ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी दी कि सुबह 8-12 बजे के बीच मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मान सिंह रोड पर जाने से बचें। क्योंकि विशेष यातायात व्यवस्था के कारण इन सड़कों पर आवाजाही संभव नहीं।

ये भी पढें:Agneepath Scheme : अग्निपथ योजना के विरोध में भारत बंद का ऐलान, हाई अलर्ट जारी

Leave a Comment