Amarnath Cloudburst: शुक्रवार शाम को दक्षिण कश्मीर में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से आई बाढ़ में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं बहुत से लोग घायल हो गए हैं इस घटनाक्रम के दौरान। और 50 60 लोगों के लापता होने की संभावना जताई जा रही हैं। खबरों की मानें तो अभी तक 60 लोग लापता होने की खबर सामने आई है। वहीं अमरनाथ गुफा के पास और पंचतरणी में 2 से 3 हजार लोगों की फसने की जानकारी दी जा रही है।
Amarnath Yatra रोकी गई
हादसे के कारण अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। जानकारी के अनुसार यात्रा को फिर से शुरू करने का निर्णय बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही लिया जाएगा। बालटाल और पहलगाम दोनों रास्ते बंद कर दिए गए हैं। तीन जून को अमरनाथ यात्रा शुरू हुई थी।
बचाव अभियान जारी
ITBP और भारतीय सेना के जवान, राहत और बचाव अभियान के कार्य में जुटे हुए हैं। साथ ही पुलिस और राष्ट्रीय आपदा मोचक बल एनडीआरएफ के जवान भी बचाव अभियान में लगे हुए हैं। इस हादसे में दो से तीन हजार लोगों के फंसे होने की खबर है।
मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा के लिए हेल्पलाइन नंबर स्थापित किया था। उपराज्यपाल प्रशासन और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के द्वारा चार टेलीफोन नंबर जारी किए गए हैं जिसकी मदद से आप संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। श्राइन बोर्ड ने ट्वीट करके बताया कि अमरनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर फ्लाइंग नंबर: एनडीआरएफ: 01 1-23438252, 011- 23438253, कश्मीर डिविजनल हेल्पलाइन नंबर: 0194-2496240, श्राइन बोर्ड हेल्पलाइन: 0194-23 13149.
ये भी पढें:Japan shinzo Abe Death : प्रधानमंत्री मोदी ने शिंजो आबे की मौत पर भारत में क्यों किया एक दिन का शोक
पीएम मोदी ने ट्वीट करके जताया दुख
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, “श्री अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की घटना से दुखी हूं. हादसे का शिकार हुए लोगों के परिवार के प्रति संवेदना। मनोज सिन्हा जी ने बात की और स्थिति की जानकारी ली।
यात्रियों ने बताया
अमरनाथ यात्रियों में से एक यात्री ने बताया कि जब यह घटना हुई उसके बाद “भगदड़ जैसी स्थिति हो गई थी लेकिन सेना ने बहुत सहयोग किया। कई पंडाल पानी के कारण बह गए।
ये भी पढें:PM Shinzo Abe Death: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की गोली लगने से हुई मौत