Asia Cup 2022: कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला? एशिया कप 2022 का शेड्यूल

Asia Cup 2022: एशिया कप (Asia Cup 2022) में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। 27 अगस्त से होगी टूर्नामेंट की शुरुआत। 28 अगस्त को होगा भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला। और 31 अगस्त को भारत और हांगकांग के बिच पहला मैच खेला जाएगा। वहीं 2 सितंबर को हांगकांग का मुकाबला पाकिस्तान के साथ होगा।

Asia Cup 2022 के ग्रुप

ग्रुप ए – भारत, पाकिस्तान और हांगकांग
ग्रुप बी- श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान

Asia Cup 2022 का शेड्यूल

27 अगस्त -श्रीलंका vs अफगानिस्तान
28 अगस्त – भारत vs पाकिस्तान
30 अगस्त – बांग्लादेश vs अफगानिस्तान
31 अगस्त – भारत vs हांग कांग
1 सितंबर – श्रीलंका vs बांग्लादेश
2 सितंबर – पाकिस्तान vs हांग कांग

Asia Cup 2022: दोनों ग्रुप की टॉप 2 टीम करेंगी क्वालीफाई

बता दें कि ग्रुप स्टेज के बाद सुपर 4 खेला जाएगा जिसमें दोनों ग्रुप की टॉप 2 टीम क्वालीफाई करेंगी। इस स्टेज में राउंड रॉबिन के मुताबिक 1 टीम को अन्य तीन टीमों के खिलाफ 1-1 मैच खेलना होगा।

Asia Cup 2022: सुपर 4 का शेड्यूल

3 सितंबर-B1 vs B2
4 सितंबर-A1 vs A2
6 सितंबर-A1 vs B1
7 सितंबर-A2 vs B2
9 सितंबर-A1 vs B2
9 सितंबर-B1 vs A2

Asia Cup 2022: 11 सितंबर को होगा आखिरी मुकाबला

सुपर 4 स्टेज समाप्त होने के बाद प्वाइंट्स टेबल की टॉप 2 टीमें फाइनल में क्वालीफाई करेंगी। 11 सितंबर को दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

ये भी पढें:Labour Law: आज होगी श्रम मंत्रियों की बैठक, श्रम कानून में किए गए बदलाव

Asia Cup 2022: कहां देखे एशिया कप 2022 की लाइव स्ट्रीमिंग ?

भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर एशिया कप 2022 का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। वहीं हॉटस्टार के जरिए भी लोग इस टूर्नामेंट का लुफ्त उठा सकते हैं। भारतीय समय अनुसार एशिया कप 2022 के मुकाबले 7:30 पर शुरू होगा।

ये भी पढें:Bhilwara News: उफनती नदी में कूद कर स्टंट करना एक युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Leave a Comment