Atal Bihari Vajpayee : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों ने मंगलवार को दिल्ली में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी (Former PM Atal Bihari Vajpayee) की चौथी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) “जनता के आदमी” के रूप में याद किए जाते हैं। यह तीन बार भारत के प्रधान मंत्री बने थे।
Atal Bihari Vajpayee को दी श्रद्धांजलि
पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह ने भी पूर्व पीएम और बीजेपी के दिग्गज नेता को श्रद्धांजलि दी। अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) का 16 अगस्त 2018 में बीमारी के बाद निधन हो गया था। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी स्मारक पर तड़के श्रद्धांजलि अर्पित की।
ये भी पढ़े : Independence Day: 83 मिनट तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर संबोधित किया
Atal Bihari Vajpayee पहला चुनाव वर्ष 1957 में जीते
अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) जनसंघ के संस्थापकों में से एक थे। वह 1968 से 1973 तक जनसंघ राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे। 1952 में वो पहली बार लोकसभा चुनाव लड़े। लेकिन इसमें उनको सफलता हासिल नहीं हुई। इसके बाद 1957 में यूपी के बलरामपुर सीट से जनसंघ प्रत्याशी के रूप में उन्होंने विजय हासिल की। इमरजेंसी के बाद मोरारजी देसाई की सरकार में 1977 से 1979 तक वे विदेश मंत्री रहे। साल 1980 में जनता पार्टी से अलग होकर उन्होंने भाटिया जनता पार्टी की स्थापना में मदद की और बाद में 6 अप्रैल 1980 को बनी भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष भी बने। जिसके बाद वह दो राज्यसभा के लिए भी चुने गए।
ये भी पढ़े :JEE Advanced 2022 : JEE एडवांस पंजीकरण आज से शुरू, ऐसे करें आवेदन
Atal Bihari Vajpayee कब कब बने प्रधानमंत्री ?
अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) तीन बार प्रधानम्नत्री के रूप में चुने गए। वर्ष 1996 में पहली बार अटल बिहारी देश के प्रधानमंत्री बनें लेकिन बहुमत न होने के चलते उनकी सरकार मात्र 13 दिनों के बाद गिर गई। जिसके बाद वर्ष 1998 में वे दोबारा प्रधानमंत्री बने लेकिन 13 महीने बाद 1999 की शुरुआत में उनकी सरकार दोबारा गिर गई। उसके बाद चुनाव हुए और 1999 में ही उनके नेतृत्व में 13 दलों की गठबंधन सरकार बनी। जिसने सफलतापूर्वक 5 साल तक का कार्यकाल पूरा किया।