Azadi ka Amrit Mahotsav: पूरे देश में मनाया जाएगा आजादी का अमृत महोत्सव, जानें इसका इतिहास

Azadi ka Amrit Mahotsav: आजादी के 75 साल पूरे होने की खुशी में सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) बनाने की घोषणा की गई है। आजादी का अमृत महोत्सव के जरिए सरकार उन सब लोगों को सम्मान देना चाहती है जिन्होंने भारत की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 12 मार्च 2021 को अहमदाबाद में आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) की शुरुआत की गई थी।

कहां से हुई आज़ादी का अमृत महोत्सव की शुरुआत

उस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साबरमती आश्रम में 21 दिवसीय डांडी मार्च को हरी झंडी दिखाई थी। सरकार की तरफ से यह महत्व उन सभी शहरों में शुरू किया गया था जो स्वतंत्रता लड़ाई के उल्लेखनीय केंद्र थे। उदाहरण के तौर पर पंजाब में जलियांवाला बाग, अहमदाबाद में साबरमती आश्रम, अंडमान और निकोबार द्वीप में सेलुलर जेल आदि जैसे शहरों में आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) शुरू किया गया था। 15 अगस्त 2023 को आजादी का अमृत महोत्सव का आखिरी इवेंट मनाया जाएगा।

Azadi Ka Amrit Mahotsav: क्या खास होगा इस दिन

आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) के दिन उन सभी शहीदों को याद किया जाएगा जिन्होंने अपने देश के लिए बलिदान दिया। साथ ही इस दिन उन सभी उपलब्धियों को गिना जाएगा जो भारत ने पिछले 75 साल में हासिल की है।आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई है।

ये भी पढें:Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना में किया गया संशोधन, देखें पूरी खबर

Azadi Ka Amrit Mahotsav:सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा की फोटो

आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) के दिन भारत की संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को याद किया जाएगा। आजादी का अमृत महोत्सव के जरिए सभी देशवासी हर घर तिरंगा अभियान में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारत के संस्कृतिक मंत्रालय द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई है। जिसके जरिए सभी देशवासी अपने घरों एवं सोशल मीडिया पर तिरंगे की फोटो लगाकर इस अभियान को और भी सफल बना सकते हैं।

ये भी पढें:Har Ghar Trianga: तिरंगा फहराने का सही नियम, अपमान करने पर हो सकती है जेल

Leave a Comment